दिव्य महाराष्ट्र मंडल

जूनियर नेशनल किक बॉक्सिंग में योगेश को ब्रांज मेडल

- संत ज्ञानेश्वर विद्यालय के छात्र ने तमिलनाडू के खिलाड़ी को हराया

रायपुर। केटी ग्लोबल स्कूल खुरदा ओडिशा में 30 मई से 3 जून तक हुए जूनियर नेशनल किक बॉक्सिंग खेल स्पर्धा में संत ज्ञानेश्वर विद्यालय के छात्र योगेश यादव ने ब्रांज मेडल जीता।  योगेश की इस उपलब्धि पर संत ज्ञानेश्वर स्कूल के प्रभारी परितोष डोनगांवकर, प्राचार्य मनीष गोवर्धन, उपप्राचार्य राहुल वोड़ितेलवार ने शुभकामनाएं दी।

उपप्राचार्य राहुल वोड़ितेलवार ने बताया कि 30 मई से 3 जून तक खुरदा ओडिशा में हुए नेशनल जूनियर किक बॉक्सिंग में स्पर्धा में स्कूल में अध्ययनरत कत्रा 12वीं के छात्र योगेश ने दो इवेंट में क्वालीफाई किया। किक लाइट इवेंट में दिल्ली, राजस्थान और ओडिशा के खिलाड़ी को परास्त करते हुए योगेश ने क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई।  क्वार्टर फाइनल में तमिलनाडू के खिलाड़ी को हराकर ब्रांड मेडल अपने नाम किया। इस प्रतियोगिता में देशभर के 700 से ज्यादा प्रतियोगियों ने भाग लिया था।