पासा- कॉइन गेम में कांचन पुसदकर विजेता
2026-07-05 01:29 PM
34
0- महाराष्ट्र मंडल के वल्लभ नगर महिला केंद्र की मासिक बैठक में विविध गेम्स का शोर, पुरस्कृत किए गए विजेता
रायपुर। महाराष्ट्र मंडल के वल्लभ नगर महिला केंद्र की मासिक बैठक में इस बार मनोरंजक गेम्स का जोश ज्यादा रहा। विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। मंडल के भावी कार्यक्रमों पर चर्चा की गई और उनमें अपनी सहभागिता भी सुनिश्चित की गई।

मंडल की सह महिला प्रमुख अपर्णा देशमुख ने बताया कि वल्लभ नगर केंद्र की बैठक प्रियदर्शिनी नगर स्थित संत ज्ञानेश्वर विद्यालय में रखी गई। बैठक की शुरुआत हनुमान चालीसा और राम रक्षा स्त्रोत के सामूहिक पाठ से हुई। इसके बाद पासा कॉइन गेम कराया गया। इसमें पेपर में दो से पांच तक नंबर लगाए गए। तत्पश्चात प्रतिस्पर्धियों ने पासा फेंका। जिसके जितने नंबर आए, उसे उतने कॉइन रखना था। पूरा गेम एक मिनट का था। निर्धारित एक मिनट में सर्वाधिक कॉइन रखकर कांचन पुसदकर विजेता बनीं। दीपा इंगले उप विजेता रहीं और आशा बारेवाल को तीसरे स्थान पर संतोष करना पड़ा।

इसी तरह सुप्रसिद्ध समाजसेवी शुभांगी आप्टे ने पर्यावरण को केंद्र में रखकर निबंध स्पर्धा आयोजित की। इसमें शोभा मोहता का निबंध सर्वश्रेष्ठ रहा। अपर्णा आठले उप विजेता रहीं। प्रतिमा आगलावे के निबंध को तीसरा स्थान मिला। बैठक में केंद्र की जिन महिला सभासदों का जन्मदिन था, उसे भी धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर अर्चना जतकर, अपर्णा देशमुख, सुरेखा मेघावाले, चित्रा कोले, सीमा तिग्गा, विजया चौधरी, माधुरी गाडगिल, प्राजक्ता पुसदकर, रोहिणी पेंडसे, जया काले, सुहानी पवार, नूतन दामले प्रेरणा मोरे, मीना हार्डीकर, स्मिता चांदोलकर सहित अनेक सभासद उपस्थित थे।