दिव्य महाराष्ट्र मंडल

महाराष्ट्र मंडल में शिवाजी महाराज की महाआरती 19 अगस्त को

रायपुर। महाराष्ट्र मंडल में माह की हर 19 तारीख को होने वाली छत्रपति शिवाजी महाराज की महाआरती 19 अगस्त को शाम 7 बजे आयोजित की गई है। इस मासिक महाआरती का आयोजन मंडल की छत्रपति शिवाजी महाराज कार्यक्रम आयोजन समिति द्वारा किया जा रहा है।

छत्रपति शिवाजी महाराज कार्यक्रम आयोजन समिति के समन्वयक अभिषेक बक्षी ने बताया कि महाराष्ट्र मंडल द्वारा शिवाजी महाराज की महाआरती का आयोजन पहले युवा समिति के जिम्मे था, अब आयोजन को वृहद रुप देने के लिए छत्रपति शिवाजी महाराज कार्यक्रम आयोजन समिति गठित कर इस समिति के जिम्मे यह दायित्व मंडल अध्यक्ष द्वारा सौंपा गया है।  बुधवार 19 अगस्त को शाम 7 बजे महाराष्ट्र मंडल की मुख्य लाबी में स्थित छत्रपति शिवाजी महाराज की सिहांसनस्थ प्रतिमा के समक्ष महाआरती की जाएगी।

छत्रपति शिवाजी महाराज कार्यक्रम आयोजन समिति के पुरुष प्रमुख गणेशा जाधव पाटिल और महिला प्रमुख रीना बाबर  ने समस्त शिवप्रेमियों, शिवभक्तों से विनम्र अनुरोध है कि अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर महाआरती में शामिल हो और कार्यक्रम को सफल बनाए।