महाराष्ट्र मंडल के कोटा केंद्र की महिलाओं ने मनाया सावन उत्सव
रायपुर। रिमझिम बारिश, हाथों में छतरी और सतरंगी ड्रेस कोड के साथ महाराष्ट्र मंडल के कोटा महिला केंद्र की महिलाओं ने मंडल परिसर में इंद्रधनुषीय छटा बिखेरते हुए सावन उत्सव सेलिब्रेट किया। इस अवसर पर महिलाओं ने फनी गेम्स, संगीत की महफिल सजाई। सभी सदस्यों ने एक से बढ़कर सावन के गीत गाए।
कोटा केंद्र की संयोजिका वर्षा चोपकर ने बताया कि सावन शुरू होते ही कोटा केंद्र की महिलाओं ने सावन उत्सव मनाया। इस अवसर पर केंद्र की महिलाएं सतरंगी ड्रेसकोड में हाथों में छाता लेकर पहुंची थी। रिमझिम हुई बारिश ने सावन उत्सव के उत्साह को और बढ़ा दिया। इस अवसर पर सावन के गीतों की महफिल महिलाएं ने सजाई। जिसके बाद फनी गेम्स भी खेले गए।
सावन उत्सव का आयोजन संयोजिका वर्षा चोपकर, सह संयोजिका वैशाली पुरोहित, वर्षा पांडे, श्वेता खरे, प्रीति यादव, अदिति देशमुख और डा. शुचिता देशमुख की ओर से किया गया था। कार्यक्रम कुसुम मलेवार, आरती दिवाटे, मंजूश्री भंडारी, वृदुला चिखलीकर, रेणुका देशमुख, संगीता बेरदे, साक्षी परमानंद, रानी परमानंद, माधुरी वानखेड़े, सरिता पाटिल, पूनम और पूजा अनिलकर शामिल हुई।