दिव्य महाराष्ट्र मंडल

सावन मास की हरित श्रृंगार और व्यंजन प्रतियोगिता 23 अगस्त को

रायपुर। सावन शुरू होते ही चारों हरियाली दिखाई देने लगती है, ऐसे में तात्यापारा स्थित श्री गजानन मंदिर में हरित श्रृंगार और व्यंजन प्रतियोगिता का आयोजन 23 अगस्त को शाम 5.30 बजे से किया जा रहा है। एक ओर जहां महिलाएं हरित श्रृंगार करके कार्यक्रम में आएंगी वहीं हरित व्यंजन प्रतियोगिता को लेकर महिलाओं में उत्साह है।

अमिता बल्लाल ने बताया कि 23 अगस्त को हरित श्रृंगार और व्यंजन प्रतियोगिता को लेकर महिलाओं में उत्साह है। विजयी प्रतिभागियों को शानदार उपहार भी दिए जाएंगे। हरित व्यंजन प्रतियोगिता में कोई भाग लेना चाहता है तो वह घर से व्यंजन बनाकर यहां ला सकता है और यहां पर उसका प्रदर्शन कर सकता है। अच्छी सजावट, अच्छे स्वाद सहित अन्य मापदंडों पर जजों द्वारा प्रथम का चयन किया जाएगा।

उन्होंने समाजक  सभी महिलाओं से अनुरोध है कि वह आए और और  कार्यक्रम में अपनी सहभागिता अवश्य दें। किसी कार्यक्रम में सहभागी होना ही महत्वपूर्ण होता है. इससे कार्यक्रम का सौंदर्य बढ़ता है कार्यक्रम के नियम यहां आने पर सबको बता दिए जाएंगे अवगत करा दिए जाएंगे।