महाराष्ट्र मंडल की बहनों ने सुरक्षा बलों के जवानों को बांधी राखी
- बलवीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में आयोजित ‘स्नेह की डोर’ कार्यक्रम में हुई शामिल
रायपुर। भाई-बहन के स्नेह और राष्ट्ररक्षा के संकल्प का संगम मंगलवार को राजधानी के बलवीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में देखने को मिला। वहां आयोजित ‘स्नेह की डोर’ कार्यक्रम में महाराष्ट्र मंडल की बहनों ने भी अपनी सहभागिता निभाई और केंद्रीय सुरक्षा बलों, सेना और पुलिस के जवानों को राखी बांधी और मुंह मीठा कराया।

महाराष्ट्र मंडल की महिला प्रमुख विशाखा तोपखानेवाले ने बताया कि अपने सभी सामाजिक दायित्वों का निर्वहन करते हुए महाराष्ट्र मंडल की बहनों ने अपने भाईयों के साथ की देश की रक्षा करने वाले जवानों के हाथों में आज राखियां बांधी। छत्तीसगढ़ शासन की ओर से यह आयोजन किया गया था। जिसमें हमें भी सहभागिता निभाने का अवसर मिला।

इस अवसर पर इस अवसर पर महिला प्रमुख विशाखा तोपखानेवाले, कार्यकारिणी सदस्य मालती मिश्रा, आस्था काले, अपर्णा देशमुख, चित्रा बल्की, साधना बहिरट, प्रियंका राजपूत, शालिनी जोशी, प्रीति रणदिवे, अंजली काले, अर्चना जतकर, लक्ष्मी जिल्हारे, मनीषा वरवंडकर, शुभांगी आप्टे, शोभा जोशी, श्यामल जोशी मीना विभुते के साथ मंडल द्वारा संचालित दिव्यांग बालिका विकास गृह की वार्डन रमा नहरगढ़कर, वहां निवासरत कम्लेश्वरी साहू और महालक्ष्मी साहू भी उपस्थित थीं।

विशाखा तोपखानेवाले ने बताया कि ‘स्नेह की डोर’ कार्यक्रम में सीआईएसएफ, बीएसएफ, आईटीबीपी, सीआरपीएफ, सेना और पुलिस के लगभग 800 जवान शामिल हुए। स्कूली छात्राओं, दिव्यांग बेटियों, स्वच्छता दीदियों, ड्रोन दीदियों, लखपति दीदियों और महिला स्व-सहायता समूहों की बहनों ने भी जवानों की कलाइयों पर राखी बांधी और राष्ट्र तथा समाज की सुरक्षा में उनके योगदान के प्रति आभार व्यक्त किया।