महाराष्ट्र मंडल में मराठी नाटक ‘सेलिब्रेशन’ का मंचन 4 नवंबर को
रायपुर। महाराष्ट्र मंडल में बुधवार, चार नवंबर को शाम सात बजे मराठी नाटक ‘सेलिब्रेशन’ का मंचन किया जाएगा। प्रशांत दलवी लिखित और प्रसन्न निमोणकर निर्देशित 100 मिनट के इस नाटक की करीब 80 फीसदी टिकटें बिक चुकीं हैं। संत ज्ञानेश्वर सभागृह के कुमुदिनी वरवंडकर रंगमंच पर ‘सेलिब्रेशन’ का मंचन मंडल के दिव्यांग बालिका विकास गृह सहायतार्थ किया जा रहा है। इस नाटक को नाममात्र दर के टिकट पर दिखाया जाएगा।
‘सेलिब्रशन’ में प्रसन्न निमोणकर, प्रिया बक्षी के साथ पवन ओगले, गौरी क्षीरसागर, सुधांशु नाफडे़, कीर्ति हिशीकर, रविंद्र ठेंगड़ी, कुंतल कालेले, गणेशा जाधव पाटिल, प्रांजल बक्षी, अथर्व महावादी की भी अहम भूमिकाएं हैं। अनिल श्रीराम कालेले के मार्गदर्शन में मंचित किए जा रहे नाटक में सूत्रधार धनश्री कार्डेकर व सुमीता रायजादा और प्रस्तुति सहायक पराग दलाल की हैं। ध्वनि संयोजन परितोष डोनगांवकर, प्रकाश व मंच संयोजक प्रवीण क्षीरसागर और अजय पोतदार हैं। रंगसज्जा वंदना प्रसन्न निमोणकर, वर्तिका क्षीरसागर, वेशभूषा अपर्णा कालेले का है। नेपथ्य में नवीन देखमुख, प्रकाश गुरव होंगे।