दिवाली मिलन में जुटी डंगनिया केंद्र की महिलाएं
रायपुर। महाराष्ट्र मंडल के डंगनिया महिला केंद्र द्वारा दिवाली मिलन महाराष्ट्र मंडल परिसर में मनाया गया। इस दौरान केंद्र की महिलाओं ने दिवाली के मनमोहक गीत गाए और दीप जलाकर फटाखे फोड़े और फूलझड़ियां चलाई। दिवाली मिलन को लेकर महिलाओं में काफी उत्साह देखा गया।
महाराष्ट्र मंडल के डंगनिया महिला केंद्र द्वारा मंडल परिसर में दिवाली मिलन उत्सव का आयोजन किया गया। दिवाली मिलन का आयोजन श्रद्धा देशमुख और ज्योति डोळस के नेतृत्व में हुआ। इस दौरान महिलाओं ने दिवाली के मनमोहक गीत गाए और दीप जलाकर एक दूसरे को दिवाली की शुभकामनाएं दी। दिवाली त्योहार के उपरांत महिलाओं ने उत्सव का आयोजन कर अपनी-अपनी दिवाली की खुशियां भी आपस में शेयर की। इस अवसर पर महिलाओं ने थाली में चूड़ी रखकर उसमें चना डालने का गेम भी खेला। जिसमें प्रथम मीनाक्षी तारे, द्वितीय सृष्टि दंडवते, और तृतीय अनुजा महाड़िक रही।
इस अवसर पर सभी ने हनुमान चालीसा का पाठ भी किया। दिवाली मिलन पर केंद्र की संयोजिका अंजली काले, अनुभा जाउलकर, जया भावे, नमिता शेष, दिव्या पात्रीकर, श्रद्धा देशमुख, श्रद्धा मरघड़े, वंदना तेंलग, सौम्या इंगले, संध्या अनिल कुमार, अनुजा महाड़िक, शैला गायधनी, रश्मि डांगे, अपर्णा धबड़गाव, माधवी गिरहें, दिपांजली भालेराव, शिल्पा पराड़, ज्योति डोळस, रश्मि दलाल, शुभांगी रुद्रावतार, प्रीति रणदिवे, प्रियंका राजपूत, सोनल फड़नवीस, प्रणिता इंचुलकर, माधुरी इंचुलकर, अर्चना कुलकर्णी, अनामिका महाजन और सृष्टि दंडवते शामिल रही।