दिव्य महाराष्ट्र मंडल

बॉलीवुड के चांद आधारित गाने गाकर शंकर नगर की महिलाओं ने मनाया दिवाली मिलन

रायपुर। महाराष्ट्र मंडल के शंकर नगर महिला केंद्र की टीम ने 26 नवंबर गुरुवार को शंकर नगर स्थित बालवाचनालय में दिवाली मिलन मनाया। इसमें सभी महिलाओं ने उत्साह के साथ भाग लिया। दिवाली मिलन में पहुंचे सभी सदस्यों का स्वागत कंचन केलकर और अर्चना दशपुत्रे ने हल्दी-कुंकू, इत्र और फूल की पंखुड़ियों के साथ किया। केंद्र की सदस्या मधुरा भागवत ने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। जिसके बाद शुभदा  गिजरे, मधुरा भागवत, अर्चना दशपुत्रे, कंचन केलकर और निर्मला पिंपले ने  गणपति भजन तथा देवी के भजन की प्रस्तुति दी। फिर सुरेखा पाटिल ने ‘ये चांद खिला वो तारे हंसे’ यह गीत प्रस्तुत किया। तत्पश्चात मधुरा भागवत ने ‘चांद आहे भरेगा फूल दिल थाम लेंगे’ यह  गीत  प्रस्तुत किया।

गाने बजाने के बीच सभी दर्शकों से बॉलीवुड के चांद से संबंधित गानों पर आधारित कुछ रोचक प्रश्न पूछे गए।  इस प्रश्नोत्तरी का संचालन मधुरा भागवत तथा रेणुका पुराणिक ने किया। इस संगीतमय प्रतियोगिता में गीता दलाल, आयुषी विठालकर, रैना पुराणिक, अमृता सोमण, जया कोटस्थाने, विनया करदले, मनीषा देशपांडे, आरती गोवर्धन विजयी रही।

इसके बाद प्रतिमा ठाकुर और मैथिली ठोके के द्वारा सभी को माचिस की तीलियों का गेम खिलाया गया। उसमें पासा खेल कर अगर दो, चार, छह आए तो तिलियों से उतनी डांडिया की जोड़ी बनानी थी। समय 30 सेकंड का था। जिसकी सबसे अधिक जोड़ियां बनी वह विजय रहा। इस खेल में प्रथम रही शिल्पा पत्की और द्वितीय गीता दलाल रही। फिर सबने हाउजी खेल भी खेला। जिसमें पुरस्कारों के नाम दिवाली के त्योहार पर ही थे। तो खेल-खेल में  सभी के मन में  पिछले एक महीने के सभी त्योहारों की यादें ताजा हो गई। फिर सभी ने स्वादिष्ट नाश्ता आलू पराठा, पुलाव तथा गुलाब जामुन का स्वाद लिया और इस तरह से हर्षोल्लास के साथ दिवाली मिलन कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम का संचालन रेणुका पुराणिक ने किया।

कार्यक्रम में रेणुका पुराणिक, मधुरा भागवत, प्रतिमा ठाकुर, मैथिली ठोके, कंचन केलकर, अर्चना दशपुत्रे, सुरेखा पाटिल, सुनीता वंजारी, गीता दलाल, आयुषी विठालकर, श्रद्धा विठालकर, स्मिता कोमजवार, विनया करदले, शुभदा गिजरे, सुजाता देशपांडे, पुष्पा जावलेकर, निर्मला पिंपले, मेधा कोतवालीवाले, मनीषा  देशपांडे, स्वाति कोरान्ने, श्वेता डबली, वैशाली निमजे, कविता लांजेवार, अमृता सोमण, रैना पुराणिक, श्रुति मनोहर, वर्षा उरकुरकर, संगीता राजीमवाले, आरती गोवर्धन, जयश्री कावड़कर, मंजूषा कावड़कर, शिल्पा पत्की, योगिनी वरेटवार, राजलक्ष्मी भूत, उपस्थित थी।