दिव्य महाराष्ट्र मंडल

मराठी स्पीकिंग क्लासः छत्तीसगढ़ के साथ बाहर से भी लोग करा रहे पंजीयन, 12 जून से शुरू होगी क्लासेस

रायपुर। देश में कई भाषाएं और बोलियां हैं। प्रांत बदलने के साथ ही भाषायी परिवर्तन देखने को मिलता है और कई बार भाषायी ज्ञान की कमी अड़चन भी पैदा करती है। छत्तीसगढ़ से बड़ी संख्या में युवा महाराष्ट्र, पुणे में जाकर नौकरी कर रहे है। ऐसे में उन्हें भाषायी ज्ञान की कमी के चलते थोड़ी परेशानी होती है। ऐसे में महाराष्ट्र मंडल रायपुर ने अनोखी पहल करते हुए 'मराठी स्पीकिंग क्लासेस' की नींव रखी और गैर मराठी भाषायी लोगों को मराठी सीखने में मदद की। 
 
मराठी स्पीकिंग क्लास की 14वीं बेच 12 जून से शुरू होगी। यह क्लास रात 9 से 10 तक ऑनलाइन मोड पर संचालित की जाएगी। क्लास की प्रभारी पद्मजा लाड ने बताया कि ऑनलाइन क्लास में रायपुर शहर से बाहर के विद्यार्थी भी शामिल होकर मराठी बोलना सीख सकते हैं। उन्होंने बताया कि मराठी समुदाय के अलावा अन्य भाषायी जानकारी भी मराठी सीखने के लिए काफी ज्यादा उत्सुक हैं, इस वजह से लगातार पंजीयन करा रहे हैं।
 
लाड ने बताया कि इससे पहले की कक्षाओं में बिलासपुर, दुर्ग, भिलाई, कोरबा, राजनांदगांव के हर उम्र विद्यार्थी मराठी सीखने की क्लास में शामिल हो चुके हैं। क्लास में शामिल होने के लिए महाराष्ट्र मंडळ में या पद्मजा लाड के पास मोबाइल नंबर 9407701633 अथवा 9340805110 पर संपर्क कर पंजीयन कराया जा सकते हैं। 
 
मराठी स्पीकिंग क्लास के संदर्भ में महाराष्ट्र मंडल के अध्यक्ष अजय काळे ने कहा कि ज्यादा से ज्यादा लोग मराठी बोलना सीखें और मराठी संस्कृति के करीब आएं। इसी उद्देश्य से मराठी स्पीकिंग क्लास ऑनलाइन मोड पर शुरू की गई है। अध्यक्ष काळे का कहना है कि हिन्दी हमारी मातृभाषा है, लेकिन भारतीय होने के नाते कुछ अन्य भाषाओं का ज्ञान होना चाहिए, इसमें मराठी एक महत्वपूर्ण भाषा है। काले ने कहा कि हमारा उद्देश्य लोगों को मराठी संस्कृति और परंपरा के करीब लाना है और यह मराठी भाषा सीखे बिना संभव नहीं है।