गुरु पूर्णिमा पर रोहिणीपुरम केंद्र ने किया भजन और चालीसा पाठ
रायपुर। गुरु पूर्णिमा के अवसर पर महाराष्ट्र मंडल की रोहिणीपुरम महिला केंद्र द्वारा भजन कीर्तन का आयोजन केंद्र की सदस्य श्यामल जोशी के घर पर किया गया। इस दौरान उपस्थित सभी महिलाओं ने हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ किया।
श्यामल जोशी ने बताया कि गुरु पूर्णिमा पर आयोजित कार्यक्रम में पहुंची सभी महिलाओं ने एक पेड़ मां के नाम को गति देने पर चर्चा की। इस दौरान निर्णय लिया गया कि केंद्र को ओर पांच पेड़ लगाएं जाएंगे और उन पेड़ों की सुरक्षा की पूरी जिम्मेदारी केंद्र की महिलाओं की होगी। इसके अलावाल सावन उत्सव के लिए तैयारी पर भी चर्चा हुई।
जोशी ने आगे बताया कि बैठक में यह भी फैसला लिया गया कि प्रत्येक शनिवार को होने वाले रामरक्षा स्त्रोत और हनुमान चालीसा पाठ को किसी न किसी एक सदस्य के घर पर नियमित रुप से किया जाएगा। अंत में कृष्ण के नामो की अंताक्षरी भी खेली गई तथा पुरस्कार भी दिया गया। कार्यक्रम में अचला मोहरीकर, जयश्री भुरे, मीरा कुपटकर, अपर्णा जोशी, अपर्णा वराडपांडे, रीना बाबर, अनीता लांगे, स्मिता बल्कि, साधना बहिरट, प्राची गनोदवाले, सीमा बक्शी आदि उपस्थित रहे।