दिव्य महाराष्ट्र मंडल

महाराष्ट्र मंडल में नगर स्तरीय अंताक्षरी स्पर्धा 10 और 11 अगस्त को

- तिलक जयंती के उपलक्ष्य पर मंडल की खेलकूद समिति का आयोजन
 - राजधानी के सभी समाज, संस्था और समिति के लोग ले सकेंगे हिस्सा
रायपुर। लोकमान्य तिलक की जयंती पर महाराष्ट्र मंडल द्वारा प्रतिवर्ष आयोजित होने वाली नगर स्तरीय अंताक्षरी स्पर्धा इस वर्ष 10 और 11 अगस्त को चौबे कालोनी स्थिति महाराष्ट्र मंडल भवन में होगी।  नगर स्तरीय स्पर्धा में सभी समाज, संस्था और समिति के लोग भाग ले सकेंगे। 

महाराष्ट्र मंडल की उपाध्यक्ष और नगर स्तरीय अंताक्षरी स्पर्धा की प्रभारी गीता श्याम दलाल ने बताया कि मंडल के इस आयोजन में प्रतिवर्ष अन्य समाजों और संस्था के लोग उत्साह के साथ भाग लेते है। लोकमान्य तिलक की जयंती पर आयोजित यह स्पर्धा इस वर्ष 10 और 11 अगस्त को होगी। स्पर्धा का शुभारंभ 10 अगस्त को शाम पांच बजे  प्रारंभ होगा। दूसरे दिन रविवार को सुबह 9 बजे से स्पर्धा शुरू होगी। 

दलाल ने आगे बताया कि स्पर्धा के लिए आयोजन समिति ने कुछ नियम तय किए है। जैसे स्पर्धा में भाग लेने के लिए प्रत्येक टीम में चार सदस्य अनिवार्य रुप से होने चाहिए। टीम के गठन में महिला और पुरुष दोनों को शामिल किया जा सकता है। स्पर्धा हिंदी फिल्मी गानों पर आधारित होगी। प्रत्येक टीम के लिए प्रवेश शुल्क 1000 रुपये य़ानी प्रत्येक व्यक्ति से 250 रुपये निर्धारित किया गया है।  स्पर्धा में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान आने वाली टीम को चांदी के सिक्के के अलावा सभी टीम को मोमेंट और प्रमाण पत्र दिया जाएगा। 

दलाल ने आगे बताया कि स्पर्धा टीवी चैनलों में दिखाए जाने वाली स्पर्धा जैसी होगी। स्पर्धा के दौरान बड़ा प्रोजेक्टर लगाया जाएगा। जिसमें फिल्मी क्लिप दिखाकर टीम से सवाल किए जाएंगे। वाद्ययंत्र बजाकर गाना पहचानो और बजर राउंड जैसी व्यवस्था होगी। टीम के संख्या के अनुसार अलग-अलग राउंड में स्पर्धा होगी। प्रत्येक राउंड में 5 से 6 को शामिल किया जाएगा। सभी राउंड के विनर फाइनल राउंड में शामिल होंगे। फाइनल राउंड में प्रथम, द्वितीय और तृतीय आने वालों को पुरस्कृत किया जाएगा। 

स्पर्धा में भाग लेने के अलावा सर्व समाज, संस्था, समिति या ग्रुप के सदस्य स्पर्धा के समय दर्शक दीर्घा में बैठ कर कार्यक्रम देख सकते हैं। कार्यक्रम में पहुंचे दर्शकों से भी बीच-बीच में प्रश्न पूछे जावेंगे एवं तुरंत आकर्षक इनाम दिया जाएगा। प्रवेश शुल्क जमा करने के बाद आनलाइन पेमेंट का स्क्रीन शाट 9424217229 नंबर पर भेजना अनिवार्य होगा। अन्य जानकारी के लिए महाराष्ट्र मंडळ की उपाध्यक्ष और अंताक्षरी स्पर्धा प्रभारी गीता श्याम दलाल से 9424217229 के साथ मालती मिश्रा सह सचिव, 9329822985, हेमंत मार्डिकर समनव्यक (इवेंट). 9993059700, ओपी कटारिया प्रमुख खेलकुद समिति  9131513357, सुधीर जाऊलकर उप प्रमुख खेलकूद समिति 9827111477, पल्लवी मुकादम उप प्रमुख, खेलकूद समिति 7000475029 से संपर्क किया जा सकता है।