दिव्य महाराष्ट्र मंडल

कैंसर अवेयरनेस के लिए कार्य करेगा मंडल का सड्डू-मोवा महिला केंद्र

रायपुर। समाजसेवा के क्षेत्र में लगातार कार्य कर रही महाराष्ट्र मंडल की नवीन सड्डू-मोवा केंद्र की महिलाओं ने कैंसर अवेयरनेस के लिए कार्य करने का बीड़ा उठाया है। इसी वर्ष नई कार्यकारिणी के शपथ ग्रहण के साथ अस्तित्व में आए सड्डू-मोवा महिला केंद्र की टीम पूरे जोश के साथ नजर आई। केंद्र की पहली बैठक पहले सावन सोमवार को संयोजिका आरती पोतदार के घर आयोजित की गई। बैठक में महिलाओं का उत्साह और उपस्थिति दोनों की सराहनीय थे।

बैठक की शुरूआत मंडल उपाध्यक्ष गीता दलाल, महिला प्रमुख विशाखा तोपखानेवाले, वरिष्ठ सदस्य नमिता शेष, अपर्णा देशमुख, रश्मि गोवर्धन और रेणुका पुराणिका के स्वागत के साथ किया गया। केंद्र की संयोजिका और सह संयोजिकाओं ने मिलकर सभी का पुष्प गुच्छ से स्वागत किया। उपरांत बैठक में शामिल सभी महिलाओं ने बारी-बारी से अपना परिचय दिया।

संयोजिका आरती पोतदार ने बताया कि आज हुई बैठक में सभी वरिष्ठ सदस्यों की उपस्थिति में केंद्र द्वारा साल भर किए जाने वाले कार्यक्रम पर चर्चा की गई।  सभी ने एकजुट होकर एक साथ मिलकर कार्य करने की बात कहीं। वहीं कैंसर अवेयरनेस के ऊपर एक जागरूकता अभियान चलाने को लेकर सहमति बनीं। वहीं नये सदस्य बनाने को लेकर भी चर्चा हुई।

इस अवसर पर संयोजिका आरती पोतदार, सह संयोजिका प्राजक्ता ऐतुलवार,  मनीषा होशंगाबाद, विशाखा दुबे, उन्नती शाह स्मिता करदले सहित सुरेखा पाटिल, वनिता चिताम्बरे, विनया करदले और सुषमा शाह प्रमुख रुप से उपस्थित थीं। नमिता शेष ने आभार प्रदर्शन करते हुए केंद्र की संयोजिका, सह संयोजिका और सदस्यों से हमेशा साथ खड़े रहने की बात कहीं।