दिव्य महाराष्ट्र मंडल

महाराष्‍ट्र मंडल की महिलाओं ने... ई रिक्‍शा चालिका का किया सम्‍मान... फिर मनोरंजन का हुआ आगाज

रायपुर। महाराष्ट्र मंडल महिला केंद्रों में से एक वल्लभ नगर महिला केंद्र की शुभांग आप्टे ग्रुप ने ई—रिक्शा चालिका मंजू वर्मा को सम्मानित किया। इस सम्मान को पाकर ई—रिक्शा चलाने वाली मंजू वर्मा इस तरह गदगद हो गई, कि उसकी आंखों से आंसू झलक आए। खुशी के इस मौके पर शुभांगी आप्टे ग्रुप की सभी महिलाओं ने मंजू को शुभकामनाएं दीं।

शुभांगी आप्टे ग्रुप के द्वारा बीसी संचालित की जाती है। हर माह इस बीसी में शामिल होने महिलाएं एकत्र होती हैं और आपस में चर्चा भी करती हैं। इसी बीसी के दौरान शुभांगी आप्टे ग्रुप ने ई—रिक्शा चालिका मंजू वर्मा को सम्मानित करने का निर्णय लिया और इस बार आयोजित बीसी के दौरान शॉल, श्रीफल, मोती की माला, इत्र, मिठाई और पर्यावरण की रक्षा के लिए कपड़े की थैली में सब सामान रखकर दिया। 

मंजू वर्मा ने इस सम्मान के बाद कहा कि यह उसके जीवन का एक ऐसा लम्हा है, जिसके बारे में उसने कभी सोचा भी नहीं था। मंजू ने कहा कि उसके काम के लिए उसे इतने आदर के साथ सम्मानित किया गया है, यह उसके जीवन की सबसे बड़ी कमाई है। 

सम्मान समारोह के बाद शुभांगी आप्टे ग्रुप ने मिलकर मनोरंजक गेम्स खेलें। जिसमें लक गेम,चुनरी बांधो गेम और हनुमान चालीसा का गेम शामिल था। इस तरह से सभी ने खेल—खेल में जमकर एंजॉय किया। इसके बाद श्रीखंड, पूड़ी, सब्जी व अचार का आनंद लिया। गेम्स के गिफ्ट और हल्दी कुमकुम के बाद कार्यक्रम का समापन हुआ। इस दौरान 35 महिलाएं उपस्थित रहीं।