महाराष्ट्र मंडल भवन में MSME पर कार्यशाला... शंका समाधान के साथ... लघु उद्योग के लिए होगा पंजीयन
2023-07-11 01:46 PM
533
रायपुर। केंद्र सरकार की माइक्रो स्माल मीडियम इंटरप्राइजेज (एमएसएमई) योजनाओं से हमारे युवा कैसे लाभान्वित हो सकते हैं? जिन्हें अपना लघु उद्योग, लघु व्यापार शुरू करना है उनकी उलझनों को दूर करने और सवालों का जवाब देने के लिए गुरुवार, 13 जुलाई को शाम 4:30 बजे चौबे कॉलोनी स्थित महाराष्ट्र मंडल भवन में कार्यशाला आयोजित की है।
मंडल की स्वावलंबन समिति की प्रभारी शताब्दी पांडे ने बताया की इस कार्यशाला में एमएसएमई योजना के अंतर्गत हमारे युवा साथी पंजीयन के लिए आवेदन दे दे सकेंगे और हमारे विशेषज्ञ युवाओं से अपनी सभी शंकाओं का समाधान करेंगे और महाराष्ट्र मंडल के साथ मिलकर इस बात को आश्वस्त करेंगे कि भविष्य में जब भी उन्हें अपने स्टार्टअप के लिए महाराष्ट्र मंडल की जरूरत होगी, तो मंडल की स्वावलंबन समिति इस फील्ड के विशेषज्ञों के साथ उनकी सहायता करने के लिए उपस्थित रहेगी।
शताब्दी पांडे ने कहा की कार्यशाला में शामिल होने वाले प्रतिभागियों को अपने साथ आधार कार्ड, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, राशन कार्ड सहित तमाम व्यक्तिगत दस्तावेज एवं जानकारियां पास रखनी चाहिए, क्योंकि उनके किसी भी सवाल जवाब के लिए इन दस्तावेजों की आवश्यकता पड़ सकती है।