दिव्य महाराष्ट्र मंडल

महाराष्ट्र मंडल आजीवन सदस्य की बिटिया ने... अभिनय की दुनिया में छोड़ी अमिट छाप... 'हां मैं सावरकर हूं' में निभाया शानदार किरदार

बिलासपुर। थियेटर की दुनिया अपने आप में निराली है। सैकड़ों की भीड़ में बिना किसी रिटेक के एक मंच पर जीवंत अभिनय कर दर्शकों को बांधे रखना आसान नहीं होता, इस हकीकत को केवल वही लोग समझ पाते हैं, जिनका मंच, अभिनय और कला के प्रति समर्पण होता है। 

एक ऐसा ही किरदार महाराष्ट्र मंडल के आजीवन सदस्य जोड़ी संजय—शुभांगी आप्टे की सुपुत्री मौसमी आप्टे घाणेकर ने निभाया है। मौसमी ने वन्दे मातरम् मित्र मंडल द्वार आयोजित हिन्दी नाटक (नाट्य समूह मुंबई) 'हां मैं सावरकर हूं' में मैडम कामा के किरदार को जीवंत किया है। 
 
 

इस नाटक का मंचन छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में किया गया, जहां पर पूरा हाल खचाखच भीड़ से भरा हुआ था। हजारों की भीड़ में तकरीबन 500 से ज्यादा लोग ऐसे थे, जिन्होंने केसरिया जैकेट पहन रखा था। इस नाटक के मंचन के बाद सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। वहीं एक अन्य नाटक 'लव जिहाद' का भी मंचन किया गया है।