उद्योग जगत से जुड़ने और सफल उद्यमी बनने... आज सुनहरा मौका... जानिए कैसे होगा यह संभव
2023-07-13 12:35 PM
561
रायपुर। केंद्र सरकार की माइक्रो स्माल मीडियम इंटरप्राइजेज (एमएसएमई) योजनाओं से युवाओं को लाभान्वित करने के उद्देश्य से 13 जुलाई को एकदिवसीय उद्यम शिविर का आयोजन महाराष्ट्र मंडल भवन में किया गया है। इस शिविर में लघु उद्योग, लघु व्यापार से संबंधित जानकारी देने के लिए MSME के संयुक्त निदेशक राजीव कुमार उपलब्ध रहेंगे, तो सर्टिफिकेट को लेकर MSME के सहायक निदेशक उमेश प्रसाद प्रस्तुति देंगे।
मंडल की स्वावलंबन समिति की प्रभारी शताब्दी पांडे ने बताया कि 13 जुलाई को शाम 4:30 बजे चौबे कॉलोनी स्थित महाराष्ट्र मंडल भवन में कार्यशाला आयोजित की है। इस कार्यशाला में एमएसएमई योजना के अंतर्गत हमारे युवा साथी पंजीयन के लिए आवेदन दे दे सकेंगे और हमारे विशेषज्ञ युवाओं से अपनी सभी शंकाओं का समाधान करेंगे और महाराष्ट्र मंडल के साथ मिलकर इस बात को आश्वस्त करेंगे कि भविष्य में जब भी उन्हें अपने स्टार्टअप के लिए महाराष्ट्र मंडल की जरूरत होगी, तो मंडल की स्वावलंबन समिति इस फील्ड के विशेषज्ञों के साथ उनकी सहायता करने के लिए उपस्थित रहेगी।
शताब्दी पांडे ने कहा की कार्यशाला में शामिल होने वाले प्रतिभागियों को अपने साथ आधार कार्ड, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, राशन कार्ड सहित तमाम व्यक्तिगत दस्तावेज एवं जानकारियां पास रखनी चाहिए, क्योंकि उनके किसी भी सवाल जवाब के लिए इन दस्तावेजों की आवश्यकता पड़ सकती है।