दिव्य महाराष्ट्र मंडल

स्वच्छता और पर्यावरण जागरूकता के लिए काम करेगा देवेंद्र नगर महिला मंडळ

रायपुर। महाराष्ट्र मंडळ रायपुर की देवेंद्र नगर महिला केंद्र ने स्वच्छता, स्वास्थ्य और पर्यावरण जागरूकता के लिए कार्ययोजना तैयार की। इसके साथ अस्पतालों और स्कूलों में सामाजिक कार्यक्रम आयोजित करने की रूपरेखा भी तैयार की। बैठक में 16 जुलाई को महाराष्ट्र मंडल में आयोजित तंबोला कार्यक्रम में शामिल होने पर भी चर्चा की गई।

महाराष्ट्र मंडळ की महिला प्रमुख विशाखा तोपखानेवाले ने बताया कि 15 जुलाई को देवेंद्र नगर महिला केंद्र की बैठक हुई। मासिक बैठक में महिला केंद्र द्वारा संचालित किए जाने वाले अनेक कार्यक्रमों पर चर्चा की गई। वहीं स्वच्छता, स्वास्थ्य और पर्यावरण जागरूकता के लिए आगामी कार्ययोजना पर चर्चा भी की गई।

देवेंद्र नगर महिला केंद्र की संयोजिका सविता भागडीकर ने बताया कि आज की बैठक में यह निर्णय लिया गया कि प्रत्येक माह होने वाली मीटिंग और मनोरंजन के लिए बीसी प्रारंभ किया जाएगा। इसके साथ महाराष्ट्र मंडळ के नये सदस्य बनाने के लिए अभियान चलाया जाएगा। बैठक में संयोजिका सविता भागडीकर, दीपाली अमीन, मीना लोणकर, पद्मजा लाड, साक्षी टोले और भारती देवरणकर सहित बड़ी संख्या में केंद्र की महिलाएं उपस्थित थीं।