दिव्य महाराष्ट्र मंडल

तंबोला में सुचिता देशपांडे रहीं डायमंड रिंग विनर, महाराष्ट्र मंडल और अनोपचंद तिलोकचंद ज्वेलर्स का भव्य आयोजन

रायपुर। महाराष्ट्र मंडल के खचाखच भरे सभागृह में दो घंटे तक चले रोचक तंबोला में बुढ़ापारा निवासी सुचिता देशपांडे विजेता रहीं और तालियों की गड़गड़ाहट के बीच महाराष्ट्र मंडल के अध्यक्ष अजय काले व अनोपचंद तिलोकचंद ज्वेलर्स (एटी) के डायरेक्टर नितिन बरडिया के हाथों से डायमंड रिंग का पुरस्कार प्राप्त किया। 

एटी के मार्केटिंग प्रोग्राम हेड राहुल जनबंधु ने कार्यक्रम का प्रभावशाली संचालन करते हुए चंद्रकांता जैन का नाम सोने (आधा ग्राम) का सिक्का विजेता के रूप में लिया और पुरस्कृत कराया। 
 
महाराष्ट्र मंडल के तात्यापारा और बूढ़ापारा केंद्र ने दिव्यांग बालिका विकास गृह के सहायतार्थ तंबोला का भव्य आयोजन किया। इसमें मंडल के सभी 15 महिला केंद्रों की महिलाओं के साथ अनेक समाजों और क्लबों की महिलाओं ने बड़ी संख्या में उत्साह से भाग लिया।
 
 
एटी की मार्केटिंग टीम की मेघा साहू और मंडल की महिला प्रमुख विशाखा तोपखानेवाले ने बताया कि 15 राउंड में तंबोला का आयोजन किया गया।  प्रतियोगिता के दौरान अर्ली-7, बैम्बू, लक्की मोबाइल नंबर, फूल हाउस, ग्रांड फूल हाउस जैसे सेगमेंट रखे गए।
 
 
स्पर्धा में क्रमशः मेघा बक्षी, साधना कडवे, सुचित्रा कोनेर, कशिश कौर, स्मिता पांडे, वर्षा गिरीभट, उषा वर्मा, सुरेखा मेघावाले, रीता सांभरकर, सरिता पांडे, हरमीत कौर, अराधना एस मोडक ने सिल्वर क्वाइन जीता। इसके साथ प्रीति शेष, लीना साठे, जयश्री केडेकर, रीना देशमुख ने भी पुरस्कार जीते। 
 
एटी के शुभांक शर्मा के अनुसार तंबोला के फाइनल विजेता का नाम ड्रा सिस्टम से निकाला गया। मासूम शार्वी गनोदवाले ने लक्की ड्रा निकाला। बूढ़ापारा केंद्र की अपर्णा मोघे और तात्यापारा केंद्र की संयोजिका आराध्या शेष ने कार्यक्रम के अंत में आभार व्यक्त किया।