तंबोला में महाराष्ट्र मंडळ का रहा दबदबा, 12 महिलाओं ने अलग-अलग राउंड में मारी बाजी
2023-07-17 04:12 PM
1225
रायपुर। चौबे कालोनी स्थित महाराष्ट्र मंडळ में आयोजित तंबोला में अलग-अलग राउंड में कुल 18 प्रतिभागी विजेता रहे। जिसमें के 12 विजेता महाराष्ट्र मंडळ के सदस्य रहे। तंबोला को लेकर महाराष्ट्र मंडळ की सभी 15 महिला केंद्र की महिलाओं में जमकर उत्साह था। कार्यक्रम के प्रायोजक अनोपचंद त्रिलोकचंद ज्वेलर्स के संचालक नितीन बरड़िया ने कहा कि एटी ज्वेलर्स महिलाओं के लिए ही है। महाराष्ट्र मंडळ के साथ आज हुआ आयोजन काफी अच्छा रहा। भविष्य में भी ऐसे आयोजन होते रहेंगे।
महाराष्ट्र मंडळ की महिला प्रमुख विशाखा तोपखानेवाले ने बताया कि मंडळ में आयोजित तंबोला को लेकर मंडळ की महिलाओं में काफी उत्साह था। आयोजन में 500 से अधिक महिलाओं ने भाग लिया। अलग-अलग सेंगमेंट में कुल 18 प्राइज वितरित किए गए। जिसमें से 12 प्राइज अकेले महाराष्ट्र मंडळ की महिला सदस्यों ने अपने नाम किया। वहीं छह प्राइज अन्य महिलाओं ने जीते।
कार्यक्रम के प्रायोजक एटी ज्वेलर्स के प्रमोशन और विज्ञापन हेड राहुल जनबंधु ने बताया कि अर्ली-7 में मेघा बक्षी, एटी कालम में साधना कडवे, बैम्बू में सुचिता कोनेर, लक्की मोबाइल नंबर में वर्षा गिरीभट्ट, फसर्ट लाइन में सुरेखा मेघावाले, थर्ड लाइन में रीता सांभलकर, फूल हाउस लोवर में अर्चना एस मोडक, ग्राड हाउसफूल-2 में प्रीति शेष, गोल्ड क्लब में लीना साठे, ग्राड हाउसफूल-3 में जयश्री केलकर और ग्राड हाउसफूल-4 में रीना देखमुख ने बाजी मार ली। वहीं डायमंड रिंग सुचिता देशपांडे ने अपने नाम किय़ा।