महाराष्ट्र मंडल लेकर आया है 'अंताक्षरी प्रतियोगिता'... तेजी से निकल रहा है समय... तो बगैर देरी कराए अपना पंजीयन
2023-07-17 04:27 PM
472
रायपुर। टीवी और सिल्वर स्क्रीन में आपने बचपन से अंताक्षरी प्रतियोगिता देखी होगी। वैसी ही अंताक्षरी लाइव देखने मिले तो अंताक्षरी देखने का मजा बढ़ जाएगा। प्रतिभागियों के लिए अलग-अलग टेबल, बजर सिस्टम, एलडीई स्क्रीन पर फिल्मों की क्लीप दिखा गाने पहचानना, गाने की धून सुनकर गाना पहचानने के साथ और बहुत कुछ लेकर आ रहा है आपका अपना महाराष्ट्र मंडळ।
जी हां चौबे कालोनी स्थित महाराष्ट्र मंडळ की ओर से तिलक जयंती के अवसर पर 23 जुलाई को अंतर समाज अंताक्षरी स्पर्धा का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम चौबे कालोनी स्थित महाराष्ट्र मंडळ के नवनिर्मित वातानुकूलित भवन में सुबह 9.30 बजे से होगा। महाराष्ट्र मंडल के खेलकूद समिति की प्रमुख गीता दलाल ने बताया कि मंडळ द्वारा संचालित दिव्यांग बालिका गृह के सहायतार्थ स्पर्धा का आयोजन किया जा रहा है। जिसकी तैयारी मंडळ में की जा रही है।
आयोजन समिति की प्रमुख गीता दलाल ने बताया कि प्रत्येक समाज, संस्था या ग्रुप के टीम में 4 सदस्य प्रतिभागी होंगे। दर्शकों से भी प्रश्न पूछे जावेंगे एवं तुरंत आकर्षक इनाम दिया जावेगा। टीम के गठन में महिला और पुरुष दोनों को शामिल किया जा सकता है। स्पर्धा हिंदी फिल्मी गानों पर आधारित होगी। प्रत्येक टीम के लिए प्रवेश शुल्क 800 रुपये (प्रति व्यक्ति 200 रुपये) निर्धारित किया गया है। स्पर्धा के विजेता को क्रमशः सात, पांच और तीन हजार रुपये के साथ मोमेंटो और प्रमाणपत्र दिया जाएगा।
आयोजन समिति के उप प्रमुख ओपी कटारिया ने बताया कि स्पर्धा का आयोजन अलग-अलग राउंड में होगा। हर राउंड के बाद विजेता फाइनल में प्रवेश करेगा। प्रवेश शुल्क जमा करने के लिए महाराष्ट्र मंडळ का Google pay पर जमा किया जा सकता है। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए गीता श्याम दलाल 9424217229, हेमंत मार्डिकर 9993059700, प्रदीप शितूत 9424202244, विशाखा तोफखानेवाले 9425003159, शताब्दी पांडे 9424125243, स्मिता पांडे 8770059985 से संपर्क किया जा सकता है।