तंबोला की सफलता पर बोली महिला प्रमुख, अगली कड़ी में होंगे यह आयोजन
2023-07-17 05:03 PM
736
रायपुर। चौबे कालोनी स्थित महाराष्ट्र मंडळ में 16 जुलाई को तंबोला का आयोजन किया गया। 500 से अधिक महिलाओं की सशक्त भागीदारी ने आयोजन को सफल बना दिया। आयोजन में महाराष्ट्र मंडळ की महिला सदस्यों के अलावा दीगर समाज की महिलाओं ने भी उत्साह के साथ भाग लिया। सामाजिक परिवेश में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए लगातार काम रहा महाराष्ट्र मंडळ महिलाओं को जोड़ने के लिए आगे और भी ऐसे आयोजन करेगा।
विशाखा तोपखानेवाले ने आगे बताया कि रायपुर शहर में महाराष्ट्र मंडळ की 15 महिला केंद्र है। सभी केंद्रों में सामाजिक, सांस्कृतिक और जागरूकता वाले कार्यक्रम होते रहते है। बीते दिनों शंकर नगर केंद्र द्वारा नुक्कड़ नाटक के जरिए जागरूकता कार्यक्रम चलाया गया था। वहीं महिलाओं के लिए मनोरंजन के लिए तात्यापारा और बूढ़ापारा केंद्र के संयोजन में तंबोला का आयोजन किया गया। आने वाले रविवार 23 जुलाई को अंताक्षरी स्पर्धा का आयोजन किया जा रहा है। इसके अलावा कई आयोजन की रूपरेखा तैयार कर ली गई। जो महिलाओं के लिए रोचक होने के साथ मजेदार भी होगी।
तात्यापारा केंद्र की संयोजिका आराध्या शेष व बूढ़ापारा केंद्र की संयोजिका अपर्णा मोघे ने बताया कि यह कार्यक्रम मुख्य रूप से दिव्यांग बालिका विकास गृह के सहायतार्थ है। इसलिए इसमें भाग लेने के लिए 100 रुपये का कूपन लेना अनिवार्य किया गया था। कार्यक्रम में तंबोला के साथ कई रोचक सवाल-जवाब का दौर चला। तंबोला में 500 से अधिक महिलाओं की भागीदारी रही। इन प्रतिभागियों से मिली राशि को दिव्यांग बालिकाओं के विकास के लिए खर्च किया जाएगा।