दिव्य महाराष्ट्र मंडल

हरेली पर मंडल की पर्यावरण समिति ने गोमाता को खिलाया गुड़ और आटा

रायपुर। छत्तीसगढ़ का पारंपरिक त्योहार हरेली को छत्तीसगढ़ियों के साथ यहां रहने वाले सभी भाषा और बोली को बोलने वालों ने उल्लास के साथ मनाया। मराठी समाज भी इस उत्साह का हिस्सा बना। महाराष्ट्र मंडळ की पर्यावरण समिति ने हरेळी के उलब्ध में महावीर गोशाला पहुंच गोमाताओं की सेवा की। समिति के सदस्यों और कुछ वरिष्ठ सदस्यों ने गोमाता की पूजा-अर्चना कर उन्हें गुड़ और आटा खिलाया।

महाराष्ट्र मंडळ के पर्यावरण समिति के प्रमुख अभय भागवतकर ने बताया कि मंडळ की पर्यावरण समिति ने हरेली के अवसर पर महावीर गोशाला जकर गायों को गुड़ और आटा खिलाया। इस दौरान समिति की वरिष्ठ सदस्या अर्चना मुकादम, उपप्रमुख वैभव बर्वे के साथ मंडळ की वरिष्ठ सदस्य पिंगले काकु भी उपस्थित रही।

पर्यावरण समिति के उपप्रमुख वैभव बर्वे ने बताया कि मंडळ की पर्यावरण समिति बीते दो वर्षों से हरेली के दिन गोमाता की पूजा कर उन्हें गुड़ और आटा खिला कर रही है। उन्होंने आगे बताया कि गोमाता की सेवा करने के बाद मन को शांति मिलती है।