मंडळ सदस्य शुभांगी ने बच्चों को बांटे कपड़े की थैली, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
रायपुर। महाराष्ट्र मंडळ की आजीवन सदस्य और पर्यावरण प्रेमी शुभांगी आप्टे ने पर्यावरण संरक्षण के लिए अपने अभियान की कड़ी में 20 जुलाई को पुलिस पब्लिक स्कूल विवेकानंद नंगर में बच्चों को पर्यावरण की रक्षा के लए नये कपड़े की थैलियां दी। उन्होंने बच्चों को पर्यावरण को बचाने और उसे सहेजने के लिए कुछ टिप्स भी दिए और बच्चों को जागरूक किया।
शुभांगी आप्टे ने बताया कि पुलिस पब्लिक स्कूल के एनएसएस और स्काउट के 90 बच्चों को कपड़े की नई थैलिया दी गई। सभी बच्चों ने मिलकर प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने की शपथ भी ली। स्कूल के प्राचार्य और एनएसएस प्रभारी ने भविष्य में ऐसे आयोजन और करने की बात कहीं।
वहीं दूसरी ओर शुभांगी आप्टन ने पूर्व माध्यमिक शाला बोरिया कला और मीडिल स्कूल देवपुरी में सभी 500 बच्चों को मां तुझे सलाम पत्रक का वितरण किया गया। इस तीन फोल्ड वाले पत्रक में राष्ट्रगीत, राष्ट्रगान, गुरु वंदना, सरस्वती वंदना और सारे जहां से अच्छा का समावेश है। 15 अगस्त और आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में ये कार्यक्रम सभी स्कूल्स में किए जायेंगे।
शुभांगी ने बताया कि हमने बच्चों में इसके लिए एक प्रतियोगिता भी रखी है। 15 अगस्त के पहले जो बच्चे पूरे को कंठस्थ करके शुद्ध उच्चारण के साथ अपनी शिक्षिका को सुनाएंगे उन तीन बच्चों को पुरस्कृत किया जाएगा।