दिव्य महाराष्ट्र मंडल

महाराष्ट्र मंडळ ने हरियाली की खातिर... महुदा में रोपे नीम, करंज और कचनार के पौधे... सुरक्षा का लिया संकल्प

रायपुर। महाराष्ट्र मंडळ की पर्यावरण समिति ने 22 जुलाई को ग्राम महुदा में वृहद स्तर पर पौधरोपण कार्यक्रम किया। इसके साथ ही पौधों की सुरक्षा के लिए उसमें फेसिंग की और उसकी सुरक्षा का संकल्प भी लिया। बता दें कि पर्यावरण समिति प्रतिदिन पौधरोपण का कार्य कर रही है। बीते दिनों पर्यावरण समिति ने नगर निगम और स्मार्ट सिटी रायपुर के सहयोग से पचपेड़ी नाका चौक से माना तक डिवाइडर के बीच में पौधरोपण किया। 
 
 

मंडळ के पर्यावरण समिति के प्रमुख अभय भागवतकर ने बताया कि मंडळ की पर्यावरण समिति ने महुदा निवासी पीयूष खोखले के सहयोग से 50 से अधिक पौधों का रोपण किया। समिति के सदस्यों ने नीम, करंज, कचनार, सीताफल, गुलमोहर के पौधे लगाए है। पौधों की सुरक्षा के लिए फेसिंग कराई गई है। वहीं पौधों के सपोर्ट के लिए पौधों के साथ लकड़ी लगाकर उसे बांधा भी गया है। 

 
 
पर्यावरण समिति के उपप्रमुख वैभव बर्वे ने कहा कि महुदा में पीयूष खोखले के फार्म हाउस में पौधे लगाए गए है। पौधों में गोबर खाद डालकर उसमें मिट्टी भी डाली गई है। इस दौरान अर्चना मुकादम, पुष्पा पिंपले, परिधि खोखले, पराग खोखले, शिवांगी भी मौजूद रहे। पौधारोपण के पश्चात सभी पौधों की सुरक्षा का संकल्प लिया।