दिव्य महाराष्ट्र मंडल

अंताक्षरी के पहले राउंड में वीर सावरकर की टीम रही विजेता

रायपुर। महाराष्ट्र मंडळ में चल रही अंताक्षरी प्रतियोगिता के पहले राउंड में वीरसावरकर की टीम विजेता रही। अपनी इस जीत के साथ वीर सावरकर टीम ने फाइनल में अपना स्थान सुनिश्चित कर लिया। बतादें कि महाराष्ट्र मंडळ और सन् एडं सन् ज्वेलर्स द्वारा अंताक्षरी का आयोजन दिव्यांग बालिकाओं के सहायतार्थ किया जा रहा है।

अंताक्षरी प्रतियोगिता का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन और सरस्वती वंदना के साथ किया गया। शुभारंभ उत्सव पर मंडळ अध्यक्ष अजय काळे ने हंसते-हंसते रोना सीखो.... गीत गाकर कार्यक्रम की शुरूआत की। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को आयोजन को लेकर अनंत शुभकामनाएं भी दी।

महाराष्ट्र मंडळ के खेल समिति और आज के आयोजन की प्रभारी गीता दलाल ने बताया कि पहले राउंड में पांच टीमों ने हिस्सा लिया। सभी टीमों का उत्साह देखते ही बन रहा था। पहले राउंड में एसएनएमएस टीम ने 550, राधा कृष्ण ने 500, रानी लक्ष्मीबाई टीम ने 750 और संगीत दिवाने टीम ने 200 अंक हासिल किए। वहीं 800 अंक हासिल कर वीर सावरकर टीम इस राउंड की विजेता रहीं। इस टीम ने फाइनल में अपनी जगह बना ली।