महाराष्ट्र मंडल अंताक्षरी प्रतियोगिता... तीन टीम ने फायनल में किया प्रवेश... 6 टीमों के बीच होगा ग्रेंड फिनाले
2023-07-23 03:53 PM
1415
रायपुर। महाराष्ट्र मंडल में सन एंड सन ज्वलेर्स द्वारा प्रायोजित अंताक्षरी प्रतियोगिता पूरे उत्साह के बीच लगातार ग्रेंड फिनाले की तरफ बढ़ रहा है। निर्धारित समय पर शुरु हुए इस अंताक्षरी प्रतियोगिता में 5—5 टीमों के बीच मुकाबला हो रहा है, जिसमें से एक विजेता टीम ग्रेंड फिनाले में अपनी जगह सुनिश्चित करने के लिए पूरा जोर लगा रही है।
महाराष्ट्र मंडल द्वारा आयोजित इस अंताक्षरी प्रतियोगिता में अब तक तीन विजेता टीमों ने कड़े पर रोमांचक मुकाबले में ग्रेंड फिनाले के लिए अपना स्थान सुनिश्चित कर लिया है, जिसमें पहली टीम वीर सावरकर रही, दूसरा यादव समाज और तीसरी टीम हैप्पी फैमिली है। इसके बाद तीन और टीमों के लिए मुकाबला जारी है। इन विजेता टीमों के बीच ग्रेंड फिनाले मुकाबला होगा, जिसमें से प्रथम तीन विजेता टीमों को क्रमश: पहला, दूसरा और तीसरा विजेता घोषित किया जाएगा।
अब तक हुए मुकाबले की बात करें, तो तीनों ही विजेता टीमों को कठिन संघर्ष के दौर से गुजरना पड़ा है, लेकिन इन टीमों ने खुद को साबित किया, जिसकी वजह से तीनों ही टीमें ग्रेंंड फिनाले के लिए स्थान तय करने में कामयाब साबित हुई हैं।
बता दें कि सन एंड सन ज्वेलर्स प्रायोजित महाराष्ट्र के इस आयोजन में प्रथम पुरस्कार के तौर पर नगद 7000 रुपए के अलावा टीम के सभी प्रतिभागियों को एक—एक गोल्ड क्ववाइन, प्रशस्ति पत्र, मोमेन्टो प्रदान किया जाएगा। ठीक इसी तरह दूसरे पुरस्कार में नगद राशि 5 हजार होगी, तो तीसरे विजेता को नगद 3 हजार रुपए प्रदान किए जाएंगे। शेष पुरस्कार समान होंगे। वहीं इस प्रतियोगिता की खास बात यह है कि दर्शक दीर्घा से तीन लोगों का नाम लकी ड्रा के माध्यम से चुना जाएगा, जिन्हें गोल्ड क्वाइन प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा।