महाराष्ट्र मंडल अंताक्षरीः पांच टीम ने फायनल में किया प्रवेश... विजेताओं के बीच होगा ग्रेंड फिनाले
रायपुर। महाराष्ट्र मंडल में सन एंड सन ज्वलेर्स द्वारा प्रायोजित अंताक्षरी प्रतियोगिता पूरे उत्साह के बीच ग्रेंड फिनाले की तरफ बढ़ रही है। निर्धारित समय पर शुरु हुए इस अंताक्षरी प्रतियोगिता में 5-5 टीमों के बीच मुकाबला चल रहा है, जिसमें से एक विजेता टीम ग्रेंड फिनाले में अपनी बनाई।
महाराष्ट्र मंडल द्वारा आयोजित इस अंताक्षरी प्रतियोगिता में अब तक पांच टीमों ने रोमांचक मुकाबले में ग्रेंड फिनाले के लिए अपना स्थान सुनिश्चित कर लिया है, जिसमें पहली टीम वीर सावरकर रही, दूसरा यादव समाज, तीसरी टीम हैप्पी फैमिली, चौथा सुर संगम और पांचवें टीम एसकेडी म्यूजिक की रही। छठवें राउंड में पांच टीमों के बीच मुकाबला चल रहा है। इन विजेता टीमों के बीच ग्रेंड फिनाले मुकाबला होगा, जिसमें से प्रथम तीन विजेता टीमों को क्रमश: पहला, दूसरा और तीसरा विजेता घोषित किया जाएगा।

अब तक हुए मुकाबले की बात करें, तो तीनों ही विजेता टीमों को कठिन संघर्ष के दौर से गुजरना पड़ा है, लेकिन इन टीमों ने खुद को साबित किया, जिसकी वजह से तीनों ही टीमें ग्रेंड फिनाले के लिए स्थान तय करने में कामयाब साबित हुई हैं।

बता दें कि दिव्यांग बालिकाओं के सहायतार्थ सन एंड सन ज्वेलर्स द्वारा प्रायोजित महाराष्ट्र के इस आयोजन में प्रथम पुरस्कार के तौर पर नगद 7000 रुपए के अलावा टीम के सभी प्रतिभागियों को एक-एक गोल्ड क्वाइन, प्रशस्ति पत्र, मोमेन्टो प्रदान किया जाएगा। ठीक इसी तरह दूसरे पुरस्कार में नगद राशि 5 हजार होगी, तो तीसरे विजेता को नगद 3 हजार रुपए प्रदान किए जाएंगे। शेष पुरस्कार समान होंगे। वहीं इस प्रतियोगिता की खास बात यह है कि दर्शक दीर्घा से तीन लोगों का नाम लकी ड्रा के माध्यम से चुना जाएगा, जिन्हें गोल्ड क्वाइन प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा।
