दिव्य महाराष्ट्र मंडल

महाराष्ट्र मंडल अंताक्षरी के ग्रेंड फिनाले में... अब 6 टीमों के बीच होगा... धाकड़ मुकाबला

रायपुर। राजधानी रायपुर की प्रतिष्ठित दो संस्थानों सन एंड सन ज्वेलर्स द्वारा प्रायोजित और महाराष्ट्र मंडल द्वारा आयोजित अंताक्षरी प्रतियोगिता अब ग्रेंड फिनाले के लिए तैयार है। अब तक ग्रेंड फिनाले के लिए कुल 30 टीमों ने हिस्सा लिया, जिसमें से 6 विजेता टीमों को ग्रेंड फिनाले के लिए चुना गया है। 

जिन 6 विजेता टीमों को ग्रेंड फिनाले में आने का मौका मिला है, उनमें वीर सावरकर टीम, यादव समाज, हैप्पी फैमिली, सुर संगम, एसकेडी म्यूजिक और जमंत गंमत शामिल है। इन 6 टीमों के बीच अंताक्षरी का महामुकाबला होगा, जिसमें 3 टीमों को विजेता के तौर पर जीत का सेहरा बांधने का मौका मिलेगा। 

बता दें कि अंकों के आधार पर पहला, दूसरा और तीसरा स्थान जीतने वाली टीमों को महाराष्ट्र मंडल द्वारा क्रमश: 7 हजार, 5 हजार और 3 हजार नगद राशि प्रदान की जाएगी। इसके साथ ही सन एंड सन ज्वेलर्स के द्वारा इन तीनों ही टीमों के सभी प्रतिभागियों को कुल 12 गोल्ड क्वाइन यानी प्रत्येक प्रतिभागी को एक सोने का सिक्का जीतने का मौका मिलेगा।