दिव्य महाराष्ट्र मंडल

अंताक्षरीः यू ट्यूब पर लाखों बार सर्च और घंटों की मेहनत के बाद तैयार हुए 378 सवाल

रायपुर। महाराष्ट्र मंडळ रायपुर में रविवार 23 जुलाई को हुए अंताक्षरी प्रतियोगिता में परदे के पीछे के उन कलाकारों की मेहनत को नकारा नहीं जा सकता जिन्होंने यू ट्यूब पर लाखों बार सर्च और घंटों की मेहनत के बाद 378 सवाल तैयार किए। प्रतियोगिता आयोजित करने के पहले आयोजन समिति की पूरी टीम ने कई दिनों तक इसकी तैयारी की। 
 
महाराष्ट्र मंडल की खेल समिति और अंताक्षरी के आयोजन की प्रभारी गीता दलाल ने बताया कि कार्यक्रम को लेकर समिति के सदस्यों ने काफी गंभीरता से तैयारी की। यू ट्यूब पर फिल्म के एक-एक गानों को सुना गया। कई फिल्मों की क्लीपिंग भी देखी गई। फिर उन क्लीपिंग में से वीडियो राउंड के लिए कुछ एक काटकर निकाला गया। वहीं फिल्मों के नाम, गानों के बोल, मुखड़ा और अंतरा को कई बार सुना गया और वीडियो में देखा भी गया। 
 
खेल समिति के उप प्रमुख ओपी कटारिया ने बताया कि समिति ने अपने दायित्यों को डिस्ट्रीब्यूट कर लिया था। तकनीकी एक्सपर्ट ने वीडियो और आडियो की क्लिप बनाई। उसे बार बार देखा, समझा ताकि स्पर्धा के दौरान किसी भी विवाद से बचा जा सके। पूरी टीम की मेहनत के चलते पूरा आयोजन सफल रहा।