नशामुक्ति को लेकर महाराष्ट्र मंडळ रामकुंड में 27 जुलाई को करेगा नुक्कड़ नाटक
2023-07-26 06:02 PM
667
रायपुर। अपने सामाजिक दायित्यों का निर्वहन करते हुए महाराष्ट्र मंडळ की चौबे कालोनी महिला केंद्र द्वारा नशामुक्ति को लेकर जागरूकता कार्यक्रम चलाए जा रहे है। नुक्कड़ नाटक के जरिए लोगों को जागरूक किया जाएगा। नशामुक्ति, स्वच्छता और स्वास्थ्य को लेकर मंडळ द्वारा लगातार जागरूकता कार्यक्रम के चलाए जा रहे है। 27 जुलाई को शाम पांच बजे रामकुंड और जनता क्वाटर में नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया जाएगा।
महाराष्ट्र मंडळ की महिला प्रमुख विशाखा तोपखानेवाले ने बताया कि नशामुक्ति अभियान को लेकर केंद्र की महिलाओं द्वारा नुक्कड़ का आयोजन किया जा रहा है। आयोजन को लेकर पिछले 15 दिनों से रिहर्सल चल रही है। नाट्य मंचन का डायरेक्शन अपर्णा काळेले कर रही है।
चौबे कालोनी महिला केंद्र की संयोजिका अक्षता पंडित ने बताया कि केंद्र की सदस्या गौरी क्षीरसागर, अनुपमा बोधनकर, स्वाती डबली, प्रीति शेष, अवंती अग्निहोत्री और मैं स्वयं नाट्य की प्रस्तुति दूंगी। नशा की गिऱफ्त में आते समाज को नशामुक्त बनाने का संकल्प केंद्र की महिलाओं ने लिया। 27 जुलाई को शाम पांच बजे रामकुंड और जनता क्वाटर में नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया जाएगा।