दिव्य महाराष्ट्र मंडल

पर्यावरण समिति और बच्चों ने स्कूल परिसर में रोपे पौधे, सुरक्षा का लिया संकल्प

रायपुर। पर्यावरण संरक्षण को लेकर लगातार काम कर रही महाराष्ट्र मंडळ की पर्यावरण समिति ने 28 जुलाई शुक्रवार को दतरेंगा स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में पौधे रोपे। स्कूल परिसर और स्कूल के बाहर गेट के दोनों ओर फलदार और छायादार प्रजाति के पौधे स्कूल के बच्चों और पर्यावरण समिति के पदाधिकारियों ने रोपे। 

 

महाराष्ट्र मंडळ के पर्यावरण समिति के प्रमुख अभय भागवतकर ने बताया कि समिति द्वारा चलाए जा रहे वृहद पौधरोपण अभियान के तहत 28 जुलाई को शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में समिति के पदाधिकारियों, स्कूल की प्राचार्य, स्टाफ और बच्चों ने मिलकर पौधे रोपे।आज सुबह स्कूल खुलने के पूर्व ही समिति के पदाधिकारी स्कूल पहुंच गए थे। स्कूल प्रबंधन की ओर से पौधारोपण में सहयोग दिया गया। स्कूल की प्राचार्या डाॅ. अनिता दुबे ने पौधे रोपने के लिए पहले से गड्ढे करवाकर रखे थे। इन गड्ढों में पौधे लगाए गए। समिति की ओर से सीताफल, आम, जामुन, कटहल, आंवला के साथ शिशु, अमलतास, करंज, अकेसिया कालासिरस के पौधे रोपे गए।

 पर्यावरण समिति के उपप्रमुख वैभव बर्वे ने बताया कि समिति के ओर से स्कूल परिसर में वर्ष 2018 से लगातार पौधारोपण किया जा रहा है। 2018 में रोपे गए कई पौधे और काफी बड़े हो गए है। उन्हें देखकर यह लगता है कि पर्यावरण समिति की मेहनत रंग लाई। उस समय रोपे गए पौधे आज हमें शीतल हवा दे रहे हैं। स्कूल प्रबंधन की ओर से पौधों की सुरक्षा के लिए ट्री गॉर्ड भी बनवाए गए हैं।