एक धुन, जिसे सुनकर... हर भारतीय में भर जाता है जोश... 15 अगस्त को संत ज्ञानेश्वर स्कूल के बच्चे दिखाएंगे अपनी प्रतिभा
2023-08-06 04:02 PM
487
रायपुर। यूं तो 15 अगस्त साल की एक तारीख है, लेकिन भारत वर्ष के लिए यही तारीख सबसे बड़ा उत्सव होता है। ये वही तारीख है, जब हमारा देश गुलामी की जंजीरों से आजाद हुआ था। इस साल देश की आजादी का 76 वां वर्षगांठ मनाया जाएगा। आजादी के इस अमृतकाल को लेकर देशभर में अभी से तैयारियां शुरु हो चुकी है।
राजधानी रायपुर में महाराष्ट्र मंडल द्वारा संचालित संत ज्ञानेश्वर स्कूल में भी स्वतंत्रता दिवस को लेकर बच्चों और शिक्षकों का उत्साह देखते बन रहा है। झंडा वंदन के अलावा स्कूल में विभिन्न तरह की सांस्कृतिक गतिविधियों को लेकर तैयारियों पर चर्चा जारी है।
वहीं इस बार 15 अगस्त के अवसर पर खास संत ज्ञानेश्वर स्कूल में बच्चों की एक टोली को ड्रम पर नेशनल एंथम की धुन के लिए प्रशिक्षित किया जा रहा है। यह एक ऐसा धुन होता है, जिसके बजते ही हर भारतीय के दिल—दिमाग और शरीर में जोश का संचार होने लगता है। एक ऐसा धुन, जिसके कान में पड़ते ही हर भारतीय का सिर गर्व से खुद ब खुद ऊंचा उठ जाता है और सामने तिरंगा लहराने लगता है।