दिव्य महाराष्ट्र मंडल

रायपुर में अनोखा रिकार्ड.... दो लाख लोगों ने क साथ गाया वंदे मातरम... महाराष्ट्र मंडळ ने भी निभाई सहभागिता

रायपुर। 11 अगस्त छत्तीसगढ़ के इतिहास में दर्ज हो गया। राजधानी के साइंस कॉलेज मैदान में लगभग 2 लाख लोगों ने एक साथ राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम’ गाकर रिकॉर्ड दर्ज किया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि, स्कूली बच्चे और समाज सेवा संगठन से जुड़े लोगों के साथ महाराष्ट्र मंडळ रायपुर के सदस्य भी शामिल हुए। यह कार्यक्रम ॐ मंडली शिवशक्ति अवतार सेवा संस्थान और वसुधैव कुटुंबकम फाउंडेशन की ओर से  आयोजित किया गया है।
 
रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में ॐ मंडली शिवशक्ति अवतार सेवा संस्थान और वसुधैव कुटुंबकम फाउंडेशन द्वारा ‘मिशन 1 लाख वंदे मातरम’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया. यह कार्यक्रम देशभर के 16 राज्यों में आयोजित किया गया. रायपुर को मुख्य केंद्र बनाया गया, जिसमें ऑफलाइन के साथ अन्य राज्यों से लोग ऑनलाइन के माध्यम से जुड़े. जिन्हें मिलाकर लगभग 2 लाख लोग जुड़े. बता दे कि संस्था ने 2019 में 15 किलोमीटर तक तिरंगा फैलाकर पहले भी ऐसे ही इतिहास रचा है।
 

 
महारष्ट्र मंडल की महिला प्रमुख विशाखा तोपखानेवाले ने बताया कि एक लाख वंदे मातरम गायन के लिए महाराष्ट्र मंडळ से युवाओं और महिलाओं की टोली शामिल हुए।  मंडळ की टीम ढोल और लेझिम बजाते हुए साथ चल रही थी।  इस कार्यक्रम में लोगों ने उत्साहपूर्वक बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम का आगाज झांकी निकाल की गई और मंच पर स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुति भी दीं।  इसके बाद सभी ने एक सूर में हम आवाज होकर राज्य गीत अरपा पैरी के धार गया और उसके बाद वंदे मातरम गाकर ऐतिहासिक रिकॉर्ड बनाया। 
कार्यक्रम में सुरेशा हिशीकर, अलका लेळे, अर्चना जतकर, मानसी विठ्ठल, जयश्री ढेकने, लक्ष्मी जिल्हारे, नमिता शेष, डा. कमल वर्मा, भारती पलसोदकर, स़ुभांगी  आप्टे, रुखमणी रामटेके, नमिता शेष, निखिल मुकादम, अभय भागवतकर, वैभव बर्वे, सुकृत गनौदवाले, अन्याम पोतद्रार सहित ब़ी संख्या में समाजजन उपस्थित है।