दिव्य महाराष्ट्र मंडल

महाराष्ट्र मंडळ की पर्यावरण समिति आज जीईसी कैम्पस में करेगी पौधारोपण

 रायपुर। महाराष्ट्र मंडळ की पर्यावरण समिति शनिवार 12 अगस्त को सुबह 10.30 बजे से शासकीय इंजीनियरिंग कालेज में पौधरोपण करेगी। जीईसी परिसर में पौधरोपण का यह लगातार दूसरा वर्ष है। बीते वर्ष 2022 में भी पर्यावरण समिति ने कालेज परिसर में राष्ट्रीय सेवा योजना के सहयोगियों के साथ 25 पौधे रोपे थे। इस वर्ष भी 25 पौधों का ही लक्ष्य रखा गया है।  इसमें फलदार और छायादार पौधे रोपे जाएंगे। पौधरोपण के कार्य मे  NSS प्रभारी प्रशांत साहू का पूरा सहयोग मिल रहा है।

पर्यावरण समिति के प्रमुख अभय भागवतकर ने बताया कि पर्यावरण समिति बीते दो माह से लगातार शैक्षणिक संस्थाओं, सुरक्षित परिसर में वृहद स्तर पर पौधरोपण का कार्य सतत रूप से कर रही है। अभी तक 400 से ज्यादा पौधे रोपे जा चुके है। वही यह क्रम आगे भी जारी रहेगा। समिति के द्वारा विगत वर्षॉं में रोपे गए पौधौं की नियमित देखभाल भी की जा रही है। शालाओं के परिसर में सिंचाई सिस्टम से भी पौधों को जल की उपलब्धता सुनिश्चित की जा रही है । पशुओं से सुरक्षित रखने ट्री गॉर्ड बनाये गए है।