महाराष्ट्र मंडल के अध्यक्ष अजय काळे का... जोशिले अंदाज में मनाया गया जन्मदिन... मिली ढ़ेरों शुभकामनाएं
2023-08-16 06:42 PM
1132
रायपुर। सकारात्मक और दूरदर्शी सोच के साथ ही दृढ़ निश्चयी महाराष्ट्र मंडल के अध्यक्ष अजय काळे का 16 अगस्त 56 वां जन्मदिन मनाया गया। मंडल परिसर में उनके कक्ष में एक गरिमामयी आयोजन किया गया था, जहां पर महाराष्ट मंडल की वरिष्ठ महिला सदस्यों ने उनकी आरती उतारी और तिलक लगाकर उनके दीर्घायु होने की कामना की। इसके पश्चात मंडल के पदाधिकारियों और अन्य सदस्यों ने मंडल अध्यक्ष अजय काळे को जन्मदिन पर शुभकामनाएं प्रेषित की।

16 अगस्त 1968 को सभ्रांत मराठी परिवार में जन्म लेने वाले अजय काळे विगत एक दशक से अधिक समय से महाराष्ट्र मंडल के अध्यक्ष पद का दायित्व संभाल रहे हैं। दूरगामी और सकारात्मक सोच के धनी होने के साथ ही काम के प्रति लगन और समाज के प्रति समर्पण का भाव रखकर निरंतर गतिशील रहने वाले अजय काळे के प्रति वरिष्ठों और कनिष्ठों का सहज प्रेम देखने को मिलता है। आज महाराष्ट्र मंडल में उनका 56 वां जन्मदिन मनाया गया। वरिष्ठ महिला सदस्यों के साथ ही कनिष्ठ सहयोगियों ने उनके जन्मदिन पर गीत गाए और शुभकामनाएं दी। वहीं मंडल के वरिष्ठ और कनिष्ठ सदस्यों ने भी उनके इस जन्मदिन पर बधाईयां देते हुए उनके लिए मंगल कामनाएं की।