तात्यापारा स्थित हनुमान मंदिर में श्रीमद्भागवत कथा 17 अगस्त से, बहेगी भक्ति की गंगा
रायपुर। तात्यापारा स्थित हनुमान मंदिर में 17 अगस्त से श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम का आयोजन भजनानंद ग्रुप एवं हनुमान मंदिर समिति की ओर से किया जा रहा है। आयोजन समिति ने कार्यक्रम की तैयारी कर ली है। 17 से 21 अगस्त तक प्रतिदिन अलग-अलग विषयों पर व्याख्यान होगा।
मंदिर समिति के पदाधिकारियों और भजनानंद ग्रुप के सदस्यों ने बताया कि भजनानंद ग्रुप ने इस श्रावणमास में तात्यापारा हनुमान मंदिर के सहयोग से एक सुंदर श्रीमद्भागवत कथा कार्यक्रम का आयोजन किया है। भजनानंद ग्रुप की प्रमुख ह.भ.प. नीता कुलकर्णी पुल्लिवार, पुणे है। ये कीर्तनकार हैं, उपदेशक हैं। उनके ज्ञानेश्वरी, दासबोध, संतगाथा अध्ययन कक्ष निःशुल्क चल रहे हैं।

कोरोना लॉकडाउन के दौरान उन्होंने भजनानंद ग्रुप बनाकर 20 महिलाओं के साथ एक व्हाट्सएप ग्रुप शुरू किया। प्रतिदिन केवल दो भजन की सेवा। और फिर देश-विदेश से भजन में रुचि रखने वाले और आध्यात्मिक रुचि रखने वाले सभी लोग जुड़ गए। अब 6000 महिला-पुरुषों के 33 समूह, ज्ञानेश्वरी, दासबोध, संतगाथा अध्ययन कक्ष चल रहे हैं।
मंदिर संमिति के प्रमुख ने बताया कि 17 अगस्त गुरुवार को शाम 6 बजे एकपात्री प्रयोग, "मी जिजाऊ बोलते" प्रो. श्रीमती राखी जामकर द्वारा प्रस्तुत किया जाएगा। 18 अगस्त, शुक्रवार दोपहर 2 बजे, दिंडी, फिर भागवत कथा (विषय सती), 19 अगस्त शनिवार को दोपहर 3 बजे भागवत कथा (विषय गोपेश्वर), 20 अगस्त रविवार अपराह्न 3 बजे, भागवत कथा (विषय एकनाथ महाराज) और 21 अगस्त, सोमवार दोपहर 3 बजे से गोपाल काला का आयोजन होगा।