दिव्य महाराष्ट्र मंडल

महाराष्ट्र मंडल पर्यावरण समिति ने बढ़ाया दायरा... बगुलामुखी सिद्धपीठ मंदिर में किया पौधरोपण... मातारानी का किया वंदन

श्री बगुलामुखी सिद्धपीठ हथबन्द स्थित मंदिर परिसर में रविवार को पर्यावरण समिति ने पौधरोपण किया। पौधरोपण से पूर्व मां बगुलामुखी माता का पूजन अर्चन कर आरती की गई। आरती के पश्चात गुरुवर जी के हाथों से लायी गयी रुद्राक्ष की एक एक माला सभी समिति सदस्यों को पहनाकर भेंट की गई। इसके पश्चात गौ सेवा की गई। गौ पूजन कर गुड़, चावल खिलाया गया। यहां अभी 40 गायें और 5 बछड़े रखे गए है। इनकी पूरी देखभाल यहां की जा रही है। 

गणेशा जाधव, घाटगे, व पर्यावरण समिति प्रमुख अभय भागवतकर ने अपनी समिति और सदस्यों के बारे में विस्तृत जानकारी दी। इसके पश्चात परिसर के बाहर बरगद, आंवला, सीताफल, करंज कचनार, शिरीष गुलमोहर के लगभग 30 पौधे रोपे गए। इस दौरान मराठा युवा समाज के प्रमुख लोकेश पवार, हर्ष चव्हाण, लव कुमार शिंदे समेत गोपाल टावरी, विष्णु अग्रवाल, चंद्रप्रकाश टावरी, जयनारायण कदम समेत मराठा युवा समाज के सदस्य और महाराष्ट्र मण्डल पर्यावरण समिति से एस किशोर कुमार, मृदुल कुलकर्णी, अनघा करकशे, पुष्पा ठाकरे, प्रीति शेष, लक्ष्मीकांत चौधरी, अनुराधा चौधरी, उपप्रमुख वैभव बर्वे और प्रमुख अभय भागवतकर उपस्थित थे।