सारे काम छोड़ दो, सबसे पहले वोट दो.... संत ज्ञानेश्वर स्कूल के बच्चों ने माता-पिता को लिखा पत्र
रायपुर। छत्तीसगढ़ में इस वर्ष विधानसभा चुनाव होने है। ऐसे में निर्वाचन आयोग की टीम मतदाता जागरूकता अभियान चला रही है। छत्तीसगढ़ निर्वाचन आयोग की टीम स्कूलों में जाकर बच्चों को अपने माता-पिता को वोट करने के लिए प्रेरित करने को कह रही है। सोमवार 21 अगस्त को निर्वाचन आयोग प्रमुख रीना बाबा साहेब कंगाले के निर्देश पर आयोग की टीम महाराष्ट्र मंडळ द्वारा संचालित संत ज्ञानेश्वर स्कूल पहुंची। यहां बच्चों ने अपने माता-पिता को सुंदर संदेश देते हुए वोट करने की अपील करते नजर आए।
संत ज्ञानेश्वर स्कूल के प्राचार्य मनीष गोवर्धन ने बताया कि स्कूल में आज मतदाता जागरूकता अभियान के तहत छत्तीसगढ़ निर्वाचन आयोग की टीम पहुंची थी। बच्चों ने अपने परिजनों को मतदाता जागरूकता वाले संदेश लिखे और उसका वाचन किया। बच्चें घर जाकर अपने परिजनों को मतदान करने के लिए प्रेरित करेंगे।
संत ज्ञानेश्वर स्कूल की शिक्षिका अस्मिता कुसरे ने कहा आज बड़ी क्लास के बच्चों ने सारे काम छोड़ दो सबसे पहले वोट दो, लोकतंत्र का सबसे बड़ा उत्सव मतदान है और शक्ति हमारा मत, तो आओ अपना वोट दो। सहित कई सुंदर और प्रेरक संदेश अपने परिजनों के लिए लिखा।