दिव्य महाराष्ट्र मंडल

शहीद राजगुरू की जन्म तिथि आज.... महाराष्ट्र मंडळ में होगा वंदन कार्यक्रम

रायपुर। भारत को गुलामी से मुक्त करवाने के लिए कई क्रांतिकारियों ने अपना जीवन देश के लिए कुर्बान किया। हमारे देश के क्रांतिकारियों के नामों की सूची में अनगिनत क्रांतिकारियों के नाम मौजूद हैं और इन्हीं क्रांतिकारियों के नामों में से एक नाम राजगुरुजी का भी है। जिन्होंने अपने जीवन को देश के लिए समर्पित कर दिया था। आज 24 अगस्त को उनकी जन्मतिथि महाराष्ट्र मंडळ रायपुर में मनाई जाएगी।  मंडल कार्यालय में आज शाम 6 बजे उनका वंदन किया जाएगा।

महाराष्ट्र मंडल के उपाध्यक्ष श्याम सुंदर खंगन ने बताया कि शिवराम हरि राजगुरु का नाता महाराष्ट्र से है। सन् 1908 में महाराष्ट्र के पुणे शहर के ग्राम खेड़ में इनका जन्म हुआ था। जिस वक्त राजगुरु वाराणसी में पढ़ाई कर रहे थे तभी इनकी मुलाकात कुछ क्रांतिकारियों से हुई थी। जो आजादी की लड़ाई लड़ रहे थे।

इन क्रांतिकारियों से मिलने के बाद राजगुरु भी इस संघर्ष में लग गए और इन्होंने साल 1924 में हिंदुस्तान सोशलिस्ट रिपब्लिकन एसोसिएशन (एचएसआरए) को ज्वाइन कर लिया था। ये एसोसिएशन एक क्रांतिकारी संगठन था, जिसको चंद्रशेखर आजाद, भगत सिंह, सुखदेव थापर और अन्य क्रांतिकारियों द्वारा बनाया गया था। भगत सिंह, सुकदेव और राजगुरू तीनों महान क्रांतिकारी को एक साथ 23 मार्च 1931 को फांसी दे दी गई थी।