दिव्य महाराष्ट्र मंडल

महाराष्ट्र मंडळ के तीज महोत्सव में दिखेगी सामाजिक समरसता.... कई समाज की महिलाएं करेंगी शिरकत

रायपुर। उत्कृष्ट सामाजिक आयोजनों में अपनी विशिष्ट पहचान रखने वाले महाराष्ट्र मंडळ रायपुर ने इस बार वृहद स्तर पर तीज महोत्सव का आयोजन किया गया। इस आयोजन में जहां एक ओर महिलाओं में तीज का उत्साह नजर आएगा वहीं दूसरी ओर इस आयोजन में सामाजिक समरसता भी नजर आएगी। क्योंकि इस आयोजन में कई समाज की महिलाएं शामिल हो रही है। तीज महोत्सव को मनोरंजक बनाने के लिए महिलाओं की पहली पसंद मालाबार ज्वेलर्स भी आयोजन में शामिल हो रही है। उन्होंने बताया कि महोत्सव में  18 से 85 वर्ष आयु तक की आजीवन सभासद मंच पर नृत्य, गायन, एकल अभिनय, फैंसी ड्रेस, हास्य प्रहसन और चुटकुलों के माध्यम से दर्शकों का मनोरंजन करेंगे।

महाराष्ट्र मंडळ की महिला प्रमुख विशाखा तोपखानेवाले ने बताया के महाराष्ट्र मंडळ की महिला केंद्र द्वारा 26 अगस्त, शनिवार को दोपहर 3 बजे से तीज महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। तीज महोत्सव की मुख्य अतिथि वीवाय हॉस्पिटल की नाक- कान- गला रोग विशेषज्ञ डॉ. अनुपमा जोशी होंगी। विशेष अतिथि के तौर पर आयुर्वेदिक डॉ. पल्लवी क्षीरसागर, दंत रोग विशेषज्ञ डॉ. अदिति तिवारी, चीफ इलेक्शन कमिश्नर रीना बाबासाहेब कंगाले और रश्मि भूरे उपस्थिति रहेंगी।

विशाखा तोपखानेवाले ने आगे बताया कि महोत्सव में मंडळ के सभी 15 महिला केंद्र की महिलाएं शामिल होंगी। कार्यक्रम को रोचक बनाने के लिए सभी के लिए छतरी के साथ एंट्री अनिवार्य किया गया है। मंडळ द्वारा महिलाओं को खुला मंच दिया जा रहा है। सभी केंद्र की महिलाएं अपने अपने थीम के साथ मंच पर 5-5 मिनट की अपनी प्रस्तुति देंगी। वहीं महाराष्ट्र मंडळ की सभी महिला कर्मचारी भी इस उत्सव शामिल होंगी।

तोपखानेवाले ने बताया कि कार्यक्रम में वर्ल्ड ब्राह्णण फेडरेशन, बंगाली समाज, सिंधी समाज, मराठा समाज, कुनवी समाज, कान्यकुब्ज ब्राह्रण समाज, पुष्कर ब्राह्रण समाज, तेली समाज, राजस्थानी समाज, यादव यादव और लायंस क्लब की महिलाएं भी शामिल होंगी। कई समाजों को एक छत के नीचे लाकर महाराष्ट्र मंडळ सामाजिक समरसता का जीवंत उदाहरण पेश करेगा।