संत ज्ञानेश्वर की छात्रा रही भावना का चयन डिप्टी कलेक्टर पद पर.... चयनित सूची के 10वें स्थान पर
2023-09-08 05:01 PM
1882
रायपुर। महाराष्ट्र मंडल द्वारा संचालित संत ज्ञानेश्वर विद्यालय में पढ़कर निकले छात्र-छात्रा अपने जीवन में बेहतर प्रदर्शन करते रहे है। इस विद्यालय की छात्रा रही भावना साहू ने राज्य लोक सेवा परीक्षा में डिप्टी कलेक्टर के पद पर चयनित उम्मीदवारों की जारी सूची में 10वां स्थान हासिल किया है। भावना को इस सफलता के लिए महाराष्ट्र मंडळ के अध्यक्ष अजय काळे, उपाध्यक्ष श्याम सुंदर खंगन, सचिव चेतन दंडवते, एसडीवी स्कूल के प्रभारी निरंजन पंडित पूरी कार्यकारिणी और स्कूल के प्राचार्य ने अपनी शुभकामनाएं दी है।
स्कूल की शिक्षिका आराधना लाल ने बताया कि भावना ने 2015 में हाई स्कूल परीक्षा में 91 फीसद अंक लाए थे। वहीं 2017 में हायर सेकेंडरी की परीक्षा गणित विषय के साथ 93.1 प्रतिशत से ज्यादा अंक लेकर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया था।
संत ज्ञानेश्वर विद्यालय में भावना न सिर्फ पढ़ाई में अपितु खेलकूद व सांस्कृतिक में भी हमेशा अव्वल रही है। विद्यालय के सभी शिक्षक शिक्षिकाओं के साथ उनका व्यवहार संतुलित रहा। विद्यार्थी जीवन से ही उनकी रूचि माने सामान्य ज्ञान व देश विदेश की जानकारी एकत्रित करने में रही।