दिव्य महाराष्ट्र मंडल

लकड़ी और मिट्टी के बैल को सजाकर पहुंचे महाराष्ट्र मंडळ... जीते आकर्षक उपहार

रायपुर। अपनी सांस्कृतिक धरोहर को संजोकर चल रही महाराष्ट्र मंडळ रायपुर तान्हा पोळा का आयोजन 15 सितंबर को करने जा रही है। चार से 15 साल तक के बच्चे अपने लकड़ी और मिट्टी के बैल को आकर्षक तरीके  से सजाकर इस आयोजन में अपनी भागीदारी दे सकते है। आकर्षक बैल सजाने वाले बच्चे को आयोजन समिति की ओर से उपहार भी दिया जाएगा। 
 
महाराष्ट्र मंडळ की सांस्कृतिक प्रभारी प्रिया बख्शी और गौरी क्षीरसागर ने बताया कि मंडळ की सांस्कृतिक समिति की ओऱ से तान्हा पोला का आयोजन 15 सितंबर को चौबे कालोनी स्थित महाराष्ट्र मंडळ भवन में शाम चार बजे से किया जा रहा है।  स्पर्धा दो आयु वर्ग में आयोजित की गई है। जिसमें 4 से 10 और 10 से 15 आयु वर्ग के बच्चे शामिल हो सकते हैं। 
 
प्रिया बख्शी और गौरी क्षीरसागर ने आगे बताया कि आयोजन में भाग लेने के लिए प्रतिभागी को 14 सितंबर तक अपना नाम और मोबाइल नंबर आयोजन समिति के पास  दर्ज कराना होगा। पंजीयन शुल्क 100 रुपये निर्धारित किया गया हैं।  प्रतियोगिता के संबंध में अधिक जानकारी के लिए प्रिया बख्शी के 7000955854 और गौरी क्षीरसागर 9713536407 से संपर्क किया जा सकता हैं।