Baby Crawling Race: राजधानी में पहली बार होने जा रहा आयोजन... सिर्फ महाराष्ट्र मंडळ के आजीवन सदस्य लेंगे भाग
2023-09-15 12:12 PM
1117
रायपुर। घुटने के बल चलने वाले छोटे बच्चों की रेस आप लोगों ने यू ट्यूब और सोशल मीडिया में जरूर देखी होगी। महाराष्ट्र मंडळ रायपुर शहीद मेजर यशवंत गोरे स्मृति गणेशोत्सव-2023 के दौरान महाराष्ट्र मंडळ के आजीवन सदस्यों के लिए इस तरह की प्रतियोगिता का आयोजन करने जा रहा है। 26 सितंबर को महाराष्ट्र मंडळ परिसर में शाम 4 बजे से Baby Crawling Race यानी घुटने के बल चलते हुए शिशुओं की दौड़ होगी। बतादें कि ऐसी दौड़ का आयोजन राजधानी में पहली बार किया जाएगा।
महाराष्ट्र मंडळ की सहसचिव गीता दलाल ने बताया कि महाराष्ट्र मंडळ रायपुर गणेशोत्सव के दौरान लगातार प्रतिदिन विविध आयोजन कर रहा है। इसी कड़ी में Baby Crawling Race का आयोजन किया जा रहा है। इसमें भाग लेने के लिए प्रतिभागी शिशु के माता या पिता का महाराष्ट्र मंडळ का आजीवन सदस्य होना अनिवार्य है। स्पर्धा में 6 माह से एक साल तक के शिशु भाग ले सकेंगे।
गीता दलाल ने बताया कि स्पर्धा के लिए 100 रुपये शुल्क रखा गया है। स्पर्धा में भाग लेने वालों को समय से 10 मिनट पूर्व मंडळ पहुंचना होगा। उन्होंने बताया कि स्पर्धा नवजात शिशु की आयु एवं प्रकृति के अनुरूप स्वच्छता का विशेष ध्यान रखा जाएगा। आयोजन को लेकर अधिक जानकारी के लिए गीता श्याम दलाल 9424217229, सुधीर जाऊलकर उपप्रमुख खेलकूद समिति 9827111477 और हेमंत मार्डीकर खेलकूद समिति कार्यकारिणी सदस्य 9993059700 से संपर्क किया जा सकता है।