दिव्य महाराष्ट्र मंडल

चौबे कालोनी महिला केंद्र ने आवरण के साथ मनाया तीज महोत्सव.. दीपाली बनीं सावन क्वीन

रायपर। तीज महोत्सव का आयोजन को लुत्फ उठाने में महिलाएं पीछे रह जाए ऐसा हो ही नहीं सकता। महाराष्ट्र मंडल की चौबे कालोनी महिला केंद्र द्वारा 12 सितंबर को आवरण यानी कड़ू भात और तीज महोतसव का आयोजन किया गया। इस दौरान केंद्र की महिलाओं के लिए विविध आयोजन भी हुए। आवरण के दौरान केंद्र की 40 से अधिक महिलाएं उपस्थित थीं।

चौबे कालोनी केंद्र की अक्षता पंडित ने बताया कि आवरण के दौरान कई खेलो के साथ कुकिंग  और राखी बनाओं का प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।  इस दौरान सावन क्वीन स्पर्धा का आयोजन भी किया गया।  सावन क्वीन बनने के लिए महिलाएं सज धजकर पहुंचीं थी।  दीपाली येलने को सावन क्वीन घोषित किया गया।

मंडळ की महिला प्रमुख विशाखा तोपखानेवाले ने बताया कि व्यंजन प्रतियोगिता में मनीषा वरवंडकर प्रथम, प्रीति शेष द्वितीय तथा गौरी क्षीरसागर तीसरे स्थान पर रहीं। वहीं राखी प्रतियोगिता में मनीषा वरवंडकर प्रथम, अंजलि वैद्य द्वितीय, अक्षता पंडित तृतीय स्थान पर रहीं।