दिव्य महाराष्ट्र मंडल

रोहिणीपुरम महिला केंद्र मनाया आवरण... एक दूसरे को दी तीज की शुभकामनाएं...

रायपुर। महाराष्ट्र मंडळ के रोहिणीपुरम महिला केंद्र की ओर से हरतालिका तीज की पूर्व संध्या पर आवरण अर्थात (कड़ू भात) का आयोजन किया गया। इस अवसर पर महिलाओं ने सहभोज भी किया। छत्तीसगढ़ की परंपरा के अनुसार महिलाओं के लिए विशेष रुप से करेले की सब्जी बनाई गई थी। महिलाओं के बीच मेहंदी लगाओ, बैलुन फूलाओं सहित कई स्पर्धा का आयोजन किया गया।

रोहिणीपुरम महिला केंद्र की संयोजिता श्यामल जोशी ने बताया कि आवरण में समाज की महिलाएं इंद्रधनुष के ड्रेस कोड में आई थीं। इस अवसर पर सभी महिलाओं ने मेहंदी लगवाई एवं बैलून वाला गेम खेला। जिसमें बैलून उछलकर डिस्पोजल गिलास को जमाना था। इस खेल में यशस्वी पिंपल पूरे ने 181  गिलास  जमा कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। दूसरी विजेता प्रांजल बल्ला एवं तीसरी स्मिता बल्कि रही।

श्याम जोशी ने आगे बताया कि मंडळ सदस्य शताब्दी पांडे ने कजरी के गीत गाये एवं सभी महिलाओं ने आज आनंदी आनंद झाला पर डांडिया नृत्य किया। कार्यक्रम के अंत में डिनर का आयोजन हुआ। इस प्रकार आनंद में वातावरण में कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम में शताब्दी पांडे, रीना बाबर, यशस्वी उंठवाले, अचला मोहरीकर, अलका कुलकर्णी, प्रांजल बल्ला, अनिता लांगे, डा. वंदना काळे, चित्रा बलकी, स्मिता बलकी, राजश्री वैद्य, अपर्णा जोशी, अनुभा सांडेगांवकर, रचना ठेंगड़ी, जयश्री भूरे, अपर्णा कश्यप, मंजूला देवरस, साधना बहिरट, मीरा कुपटकर प्रमुख रुप से उपस्थित थीं।