गणेश पंडाल में महिला मंडळ ने प्रस्तुत किया भजन... बहीं भक्ति रस की गंगा
2023-09-25 11:09 AM
919
रायपुर। महाराष्ट्र मंडळ में आयोजित शहीद मेजर यशवंत गोरे स्मृति गणेशोत्सव 2023 में रविवार दोपहर तात्यापारा महिला केंद्र की महिलाओं ने भजन प्रस्तुत किया। महिलाओं ने गणपति, शंकर, देवी दत्त, गुरु और कृष्ण की भजनों की मनमोहक प्रस्तुति दी। इस दौरान बड़ी संख्या में समाज की महिलाएं उपस्थित थीं।
तात्यापारा महिला केंद्र की संयोजिका सुरेखा हिशीकर ने बताया कि तात्यापारा वरिष्ठ और कनिष्ठ महिला भजन मंडली की ओर से महाराष्ट्र मंडळ में गणपति बप्पा के समझ भजन प्रस्तुत किया गया। इस दौरान महिलाओं गणपति के साथ भोलेनाथ शंकर, देवी, गुरु और कृष्ण भजनों की भी प्रस्तुति दी। इस अवसर पर प्रभावती हिशीकर, कुसुम महावादी, रेखा डोंगावकर, कुमुद ताई कान्हे, आशा परमानंद, मीना परमानंद, उषा कुसारे, गौरी बाई, शोभा शेष, स्नेहल मोदक, रंजना शेष, संगीता टोपे, अलका लेले प्रमुख रुप से उपस्थित थीं।