दिव्य महाराष्ट्र मंडल

सिविल लाइन महिला केंद्र की ने मनाया मायस्कर ताई का जन्मदिन

रायपुर। महाराष्ट्र मंडळ के सिविल लाइन महिला केंद्र की महिलाओं ने बीते दिनों मंडळ की आजीवन सभासद वैजयंती मायस्कर ताई का 80वां जन्मदिन मनाया। मंडळ की ओऱ से श्रीफल, सूतमाला और शाल भेंटकर ताई का सम्मान किया। परिवार के सदस्यों के साथ केंद्र की महिलाओं के साथ मायस्कर ताई ने केक काटा। 
वैजयंती मायस्कर के घर पहुंची सिविल लाइन महिला केंद्र की टीम को मायस्कर की बेटियों ने कई खेल खिलाया। एक खेल में सभी महिलाओं ने अपने नाम के पहले अक्षर से महिलाओं के नाम लिखना था। इसमें  रितिका पटवर्धन प्रथम, मंजिरी गोविलकर द्वितीय रही। वहीं महिलाओं ने हौजी का भी आनंद लिया। डा. विनया मायस्कर ने विजेताओं को पुरस्कृत भी किया। 
शोभा जोशी, हेमा बर्वे  सहित अन्य महिलाओं ने इस मौके पर डांस भी किया। इस अवसर पर सभी सदस्यों ने उन्हें जन्मदिन की बधाई दी।