संत ज्ञानेश्वर के बच्चों ने की ब्रेन एक्टिविटी.... पढ़ाई के बीच आ रही थकावट हो रही दूर
2023-10-14 11:52 AM
812
रायपुर। सोमवार से शुक्रवार तक लगातार स्कूल और घर पर पढ़ाई करने के बाद बच्चे थोड़ा थक जरूर जाते है। ऐसे में शनिवार और रविवार वो खास दिन होता है जब बच्चे अपने आने वाले सप्ताह के लिए फिर से चार्ज होते है। जी हां शनिवार को स्कूल में शिक्षिक बच्चों को कई अन्य गतिविधियों के माध्यम से एनर्जी देते है। वहीं रविवार को बच्चों के परिजन उन्हें एनर्जी देते है। 14 अक्टूबर शनिवार को संत ज्ञानेश्वर स्कूल के बच्चों को ब्रेन एक्टिविटी कराई गई। जिसमें बच्चों ने उत्साह के साथ भाग लिया।

महाराष्ट्र मंडळ द्वारा संचालित संत ज्ञानेश्वर स्कूल के प्राचार्य मनीष गोवर्धन ने बताया कि शिक्षिका रिद्धी वैदाहनी ने बच्चों को ब्रेन एक्टिविटी करवाई। यह एक्सरसाइज ब्रेन के साथ-साथ बॉडी को भी एक्टिव करने में मदद करती है। पूरे सप्ताह पढ़ाई करते करते थक चुके बच्चों को इस एक्सरसाइज से एनर्जी मिलती है।
प्राचार्य मनीष गोवर्धन ने बताया कि त्योहार के बाद स्कूल में परीक्षा का दौर शुरू हो जाएगा। ऐसे में बच्चों का एनर्जिटिक रहना बेहद जरूरी है। ऐसे में सभी क्लास के बच्चों को शनिवार के दिन ऐसी एक्टिविटी कराई जाती है कि जिससे उन्हें पढ़ाई के तनाव से मुक्ति मिले और नई एनर्जी के साथ वह अगले दिन की पढ़ाई करें। इसे प्रयास के तहत बच्चों को ब्रेन एक्टिव एक्सरसाइज कराई गई। जिसे लेकर बच्चों में खासा उत्साह देखा गया।