महाराष्ट्र मंडल में मोर छत्तीसगढ़ थीम पर होगी फ्रीहैंड रंगोली स्पर्धा
रायपुर। महाराष्ट्र मंडल द्वारा 28 और 29 अक्टूबर को आयोजित मराठी सोहळा (मेला) के दौरान मोर छत्तीसगढ़ थीम पर फ्रीहैंड रंगोली स्पर्धा का आयोजन भी किया जाएगा। प्रतिभागी को 4x4 फीट की जगह में निर्धारित अवधि में रंगोली बनानी होगी। बतादें कि महाराष्ट्र मंडळ मराठी सोहळा में छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस भी मना रहा है। इसलिए रंगोली की थीम को भी मोर छत्तीसगढ़ रखा गया है।
रंगोली स्पर्धा की प्रभारी मंडल की सहसचिव गीता दलाल ने बताया कि महाराष्ट्र मंडळ अपने मराठी सोहळा में छत्तीसगढ स्थापना दिवस मनाने जा रहा है। इस उपलक्ष्य मे नगर स्तरीय फ्रीहेंड रांगोळी स्पर्धा आयोजित की जा रही है। स्पर्धा 28 अक्टूबर, शनिवार को दोपहर 4 बजे से होगी। स्पर्धा के लिए 100 रुपये प्रवेश शुल्क निर्धारित किया गया है। रंगोली प्रतिभागी को स्वयं लानी होगी।
गीता दलाल ने बताया कि रंगोली स्पर्धा की थीम मोर छत्तीसगढ़ है। सभी प्रतिभागियों को पंजीयन के उपरांत दोपहर 3.15 बजे आयोजकों को रिपोर्ट करना होगा। प्रतिभागियों को 2 घंटे का समय और 4 x 4 feet की जगह दी जाएगी। इस स्पर्धा मे आयु की सीमा नही हैl स्पर्धा मे कोई भी बच्चे, महिला या पुरुष भाग ले सकते है। अधिक जानकारी के लिए गीता श्याम दलाल सहसचिव,महाराष्ट्र मंडल 9424217229, अजय पोद्दार प्रमुख,कला एवं संस्कृती समिति 7354243026 और पर्यावरण समिति प्रमुख अभय भागवतकर 9993399596 से संपर्क किया जा सकता है।